{"_id":"5d91e6f78ebc3e013d6526a4","slug":"al-shabaab-attacked-us-hideout-and-eu-convoy-in-somalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल-शबाब ने सोमालिया में किया अमेरिकी ठिकाने और यूरोपीय संघ के काफिले पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अल-शबाब ने सोमालिया में किया अमेरिकी ठिकाने और यूरोपीय संघ के काफिले पर हमला
Mon, 30 Sep 2019 04:58 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी समूह अलशबाब ने सोमालिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। एक सुरक्षा अधिकारी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सलाहकारों के एक काफिले पर भी हमले की पुष्टि की।
आतंकियों ने राजधानी मोगादिशु से 110 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित बालेडोगले में अमेरिकी ठिकाने पर विस्फोटक के जरिए हमला किया और परिसर में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की।
एक बयान में अलशबाब ने कहा कि सोमवार तड़के लड़ाकों के एक समूह ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर धावा बोला। लड़ाई जारी है।
बालेडोगले से ही अमेरिकी सेना अलकायदा से जुड़े समूह अलशबाब के खिलाफ ड्रोन हमले करती है। इस आतंकी समूह ने सोमालिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।
एक अलग घटना में, सोमवार को एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सोमाली राष्ट्रीय सेना को प्रशिक्षण देने वाले यूरोपीय संघ के सलाहकारों पर भी मोगादिशु में हमला किया गया।
विज्ञापन
सोमालिया के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक सड़क के पास कार विस्फोट के जरिए यूरोपीय संघ के सैन्य सलाहकारों को निशाना बनाया गया। विस्फोटकों से भरे एक वाहन को काफिले में घुसा दिया गया और कुछ लोग हताहत हुए हैं।