{"_id":"669a2f7919b182400e073a79","slug":"al-qaeda-leader-close-aide-to-terrorist-osama-bin-laden-aminul-haq-arrested-from-pakistan-punjab-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: अलकायदा का खूंखार आतंकी अमीनुल हक पाकिस्तान में गिरफ्तार, ओसामा बिन लादेन का रहा है करीबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: अलकायदा का खूंखार आतंकी अमीनुल हक पाकिस्तान में गिरफ्तार, ओसामा बिन लादेन का रहा है करीबी
Fri, 19 Jul 2024 03:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:21 PM IST
सार
पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग ने अमीनुल हक को गिरफ्तार करने के लिए अज्ञात जगह पर रखा हुआ है और उससे पूछताछ चल रही है। अमीनुल हक का नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
पाकिस्तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है और एक बार फिर ये बात साबित हो गई है। दरअसल खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के एक शीर्ष आतंकी अमीनुल हक को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से पकड़ा गया है। गौरतलब है कि अमीनुल हक, ओसामा बिन लादेन का करीबी था।
ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी रहा अमीनुल हक
पाकिस्तान पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने शुक्रवार को अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान पुलिस ने अमीनुल हक की गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम सफलता बताया। पुलिस ने बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया गया, जिसके बाद अमीनुल हक पकड़ में आया। पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि अमीनुल हक साल 1996 से ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था।
संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की सूची में भी है नाम
पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि आतंकी अमीनुल हक पूरे पंजाब राज्य में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा था और वह राज्य के अहम अहम संस्थानों और लोगों को निशाना बनाने की योजना भी बना रहा था। पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग ने अमीनुल हक को गिरफ्तार करने के लिए अज्ञात जगह पर रखा हुआ है और उससे पूछताछ चल रही है। अमीनुल हक का नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है। अमीनुल हक की गिरफ्तारी को पाकिस्तान पुलिस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम जीत बता रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में गुजरांवाला से अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। अमीनुल हक अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत का निवासी है और फिलहाल फर्जी दस्तावेजों की मदद से पाकिस्तान में रह रहा था। अल-कायदा के फिर से गठन में अमीनुल हक की अहम भूमिका बताई जाती है। अफगानिस्तान से नाटो फोर्स के जाने के बाद अमीनुल हक ने अफगानिस्तान का दौरा भी किया था।