{"_id":"627c286a3c9c7616e9217129","slug":"al-jazeera-journalist-killed-in-israeli-military-action-in-west-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: वेस्ट बैंक में इस्राइली सैन्य कार्रवाई में अल-जजीरा की पत्रकार की मौत, अब उठ रहे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुखद: वेस्ट बैंक में इस्राइली सैन्य कार्रवाई में अल-जजीरा की पत्रकार की मौत, अब उठ रहे सवाल
Thu, 12 May 2022 02:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, येरूशलम।
एजेंसी, येरूशलम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 02:49 AM IST
सार
अल-जजीरा ने अपनी पत्रकार की मौत के लिए इस्राइली बलों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इस्राइली सेना का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अल जजीरा पत्रकार शिरीन अबू
- फोटो : Twitter- @rafsanchez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल-जजीरा की पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की बुधवार तड़के वेस्ट बैंक में गोली लगने से मौत हो गई। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन कस्बे में हुई इस्राइली सेना की गोलीबारी में शिरीन की हत्या को कतर आधारित मीडिया और फलस्तीन ने अपराध बताया है। उस समय वह रिपोर्टिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
प्रसारक अल-जजीरा ने अपनी पत्रकार की मौत के लिए इस्राइली बलों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि इस्राइली सेना का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। मशहूर फलस्तीनी पत्रकार शिरीन अबू अकलेह अरबी भाषी चैनल की एक जानी-मानी रिपोर्टर थीं।
विज्ञापन
कतर के प्रसारक ने अपने चैनल पर जारी एक बयान में कहा, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वह हमारी सहयोगी शिरीन को जानबूझकर निशाना बनाने और उनकी जान लेने के लिए इस्राइली बलों की निंदा करें और उनकी जवाबदेही तय करें। घटना के एक वीडियो में, शिरीन नीले रंग की ‘प्रेस’ लिखी ‘फ्लैक’ जैकेट पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन
यह चौंकाने वाला अपराध : फलस्तीन
इस्राइली सेना ने कहा है कि जेनिन में उनके बल पर भारी गोलीबारी की गई तथा विस्फोटकों से हमले किए गए। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना ने कहा, वह घटना की जांच कर रही है और हो सकता है कि पत्रकार फलस्तीनी बंदूकधारियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई हों। फलस्तीनी प्राधिकरण ने हमले की निंदा की और कहा कि यह इस्राइली बल द्वारा किया गया यह एक चौंकाने वाला अपराध है।