{"_id":"6af79f3c7a93594f2e00d917","slug":"uk-considers-expanding-social-media-ban-for-children-to-include-youtube-kids-and-other-platforms-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का दायरा बढ़ेगा, क्या जद में आएगा यूट्यूब किड्स?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का दायरा बढ़ेगा, क्या जद में आएगा यूट्यूब किड्स?
Sat, 14 Nov 2026 05:07 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन।
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:07 AM IST
सार
ब्रिटेन सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। नवंबर 2026 के नए मसौदा नियमों के तहत रिकमेंडर सिस्टम और यूजर जनरेटेड कंटेंट वाले करीब 150 प्लेटफॉर्म प्रतिबंध के दायरे में आ सकते हैं। इनमें यूट्यूब किड्स, लेगो प्ले, स्पॉटिफाई और रोब्लॉक्स जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हो सकते हैं। ईबे और विंटेड पर भी असर पड़ने की आशंका है। इस बीच ब्रिटेन में बच्चों के पारंपरिक खिलौनों की मांग बढ़ी है। अक्तूबर तक खिलौनों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ी, जो दस साल में सबसे तेज वृद्धि बताई गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की तैयारी में ब्रिटेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध के दायरे को बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत अब 'यूट्यूब किड्स' जैसे प्लेटफॉर्म्स भी प्रतिबंध की जद में आ सकते हैं।
शुरुआत में सरकार ने कहा था कि बच्चों के लिए बनाए गए सुरक्षित ऐप्स को इस बैन से बाहर रखा जाएगा, लेकिन नवंबर 2026 में सामने आए नए मसौदा नियमों की परिभाषा के कारण लगभग 150 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स इस प्रतिबंध के दायरे में आ सकते हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सरकार का नया प्रस्ताव उन सभी प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित करने पर केंद्रित है जिनमें 'रिकमेंडर सिस्टम' और यूजर-जनरेटेड कंटेंट मौजूद है। रिकमेंडर सिस्टम एक एल्गोरिदम है जो वीडियो या कंटेंट का सुझाव देते हैं। यूट्यूब किड्स पर भी वीडियो सुझाव देने वाला एल्गोरिदम काम करता है, इसलिए तकनीकी रूप से यह भी बैन के दायरे में आ सकता है।
कई अन्य पर भी असर
इस व्यापक फैसले के कारण यूट्यूब किड्स के अलावा लेगो प्ले, स्पॉटिफाई, रोब्लॉक्स और आगे चलकर ईबे व विंटेड जैसे री-सेल प्लेटफॉर्म्स (जिनमें चैट फीचर है) भी प्रभावित हो सकते हैं। यूट्यूब किड्स गूगल द्वारा बच्चों के लिए बनाया गया एक विशेष वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप और वेबसाइट है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था। एजेंसी
विज्ञापन
स्क्रीन से दूरी, खिलौनों से दोस्ती...ब्रिटेन में बढ़ी बच्चों के पारंपरिक खेलों की मांग
बच्चों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से दूर रखने की बढ़ती चिंता के बीच खिलौनों की दुनिया में एक दिलचस्प बदलाव दिखाई दे रहा है। स्क्विशी खिलौनों, स्टिकर, लेगो जैसे बिल्डिंग सेट और पारंपरिक खेलों की बढ़ती मांग ने ब्रिटेन के खिलौना बाजार को नई रफ्तार दी है। बच्चे फिर से ऐसे खिलौनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिनसे वे खेल सकें, कुछ बना सकें और अपनी कल्पनाशीलता को आकार दे सकें। इस साल अक्तूबर तक खिलौनों की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 17 प्रतिशत बढ़ गई है। बाजार अनुसंधान कंपनी सर्काना के मुताबिक, यह पिछले दस वर्षों में खिलौना बाजार की सबसे तेज वृद्धि है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह उछाल ऐसे समय में आया है, जब महंगाई और जीवनयापन की बढ़ती लागत के कारण परिवार अपने खर्चों को लेकर सतर्क हैं।