{"_id":"68c80c30661bbb4e3b095397","slug":"agreement-reached-between-usa-and-china-regarding-tiktok-trump-gave-hints-said-trade-talks-were-good-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: अमेरिका-चीन के बीच टिकटॉक को लेकर बनी सहमति, ट्रंप ने दिए संकेत, कहा- अच्छी रही व्यापार वार्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: अमेरिका-चीन के बीच टिकटॉक को लेकर बनी सहमति, ट्रंप ने दिए संकेत, कहा- अच्छी रही व्यापार वार्ता
Mon, 15 Sep 2025 06:23 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:23 PM IST
सार
मैड्रिड में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच नई दौर की आर्थिक और व्यापारिक वार्ता चल रही है। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और टिकटॉक को लेकर चर्चा हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में टिकटॉक को लेकर हुए समझौते के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रंप औऱ जिनपिंग
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक को लेकर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूरोप में अमेरिका और चीन के बीच बड़ी व्यापार बैठक बहुत अच्छी रही। इसमें एक खास कंपनी को लेकर समझौता हुआ है। जिसे हमारे देश के युवा बचाना चाहते थे। इससे साफ है कि ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर समझौते के संकेत दिए हैं। टिकटॉक चीन से जुड़ी कंपनी है, जिसे अमेरिकी कानून के अनुसार बेचना होगा अन्यथा परिचालन बंद करना होगा।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूरोप में अमेरिका और चीन के बीच बड़ी व्यापार बैठक बहुत अच्छी रही। यह जल्द ही समाप्त हो जाएगी। एक खास कंपनी को लेकर भी समझौता हुआ, इसे हमारे देश के युवा बहुत बचाना चाहते थे। वे बहुत खुश होंगे। मैं शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करूंगा। यह रिश्ता बहुत मजबूत बना हुआ है।
विज्ञापन
मैड्रिड में चल रही अमेरिका-चीन के बीच वार्ता
मैड्रिड में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच नई दौर की आर्थिक और व्यापारिक वार्ता चल रही है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीयर कर रहे हैं, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में कई जटिलताएं हैं। व्यापार विवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं और तकनीकी उद्योग पर बढ़ते तनाव ने दोनों देशों के रिश्ते और कठिन बना दिए हैं। इसके बावजूद, मैड्रिड की वार्ता को आने वाले समय में द्विपक्षीय रिश्तों के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

टिकटॉक
- फोटो : अमर उजाला
ट्रंप कई बार बढ़ा चुके टिकटॉक बिक्री की समयसीमा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक की बिक्री की समयसीमा कई बार बढ़ा चुके हैं। पहली बार ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लगा दिया गया था। दूसरी बार अप्रैल में समयसीमा बढ़ाई गई, जब टिकटॉक को अमेरिकी कंपनी में बदलने की कोशिश हो रही थी, लेकिन ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद चीन के पीछे हटने से यह सौदा टूट गया था। तीसरी बार ट्रंप ने जून में समयसीमा 90 दिन के लिए बढ़ाई।
अमेरिका में TikTok पर क्यों मंडरा रहा संकट
TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) चीन की है और अमेरिका को आशंका है कि यह एप यूजर्स का डेटा चीन सरकार के साथ साझा कर सकता है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अमेरिका ने एक कानून पारित किया था, जिसके तहत बाइटडांस को TikTok का मालिकाना अधिकार किसी अमेरिकी कंपनी को सौंपना होगा या फिर देश में इसका संचालन बंद करना पड़ेगा।
एफबीआई और फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन दोनों ने चेतावनी दी थी कि बाइटडांस उपयोगकर्ता डेटा, जैसे ब्राउजिंग हिस्ट्री, लोकेशन और बायोमेट्रिक जैसी जानकारियों को चीन की सत्तावादी सरकार के साथ साझा कर सकता है। टिकटॉक ने कहा कि उसने ऐसा कभी नहीं किया है और न ही ऐस करने का कोई उद्देश्य रखता है। टिकटॉक ने बाताया कि अमेरिकी सरकार ने ऐसा होने का सबूत नहीं दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कार्यकाल शुरू करते ही TikTok को बैन से कुछ दिनों की राहत दी थी।