{"_id":"5cb19195bdec221423555708","slug":"agreement-between-india-and-asean-on-enhancing-cooperation-in-the-maritime-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति
Sat, 13 Apr 2019 01:07 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत और आसियान समुद्री क्षेत्र में सहयोग और संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों ही पक्षों के बीच 21वें आसियान-भारत के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक (एसओएम) 11 और 12 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन
बैठक में दोनों पक्षों ने कूटनीतिक भागीदारी और भविष्य की दशा-दिशा की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक और समाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में भागीदारी में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
दोनों ही पक्षों के अधिकारियों ने आसियान और भारत के आपसी हितों वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। आसियान-भारत 2018 के सम्मेलन में समुद्री सहयोग के लिए जो निर्णय लिए गए थे, उसको और भी गहन बनाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन