फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After the ceasefire Russia claimed to have killed more than 600 Ukrainian soldiers

Ukraine-Russia war: रूस का बड़ा दावा, कहा- मारे 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक, लिया माकीव्का का बदला

Mon, 09 Jan 2023 02:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:07 AM IST
सार

रूस ने दो बिजलीघरों पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन सेना पर राकेट से हमला किया। रूस ने दावा किया कि 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारने से उसने पिछले हफ्ते दोनबास के माकीव्का में अपने 89 सैनिकों की हत्या का बदला ले लिया है।
 

विज्ञापन
After the ceasefire Russia claimed to have killed more than 600 Ukrainian soldiers
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन में रूस ने जारी किया एकतरफा युद्धविराम रविवार को 36 घंटे बाद समाप्त कर दिया। जिसके बाद रूस ने हमले किए और 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा किया। हालांकि, अभी इस हमले को लेकर यूक्रेन ने कोई बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने दो बिजलीघरों पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन सेना पर राकेट से हमला किया। रूस ने दावा किया कि 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारने से उसने पिछले हफ्ते दोनबास के माकीव्का में अपने 89 सैनिकों की हत्या का बदला ले लिया है।
विज्ञापन


पुतिन की मंशा पर उठे थे सवाल 
लगभग 11 महीने के बाद रूस की तरफ से घोषित युद्धविराम खत्म हुआ। पुतिन ने एलान किया कि क्रेमलिन की सेना 1,100 किलोमीटर (684 मील) के अग्रिम मोर्चे या अन्य जगहों पर लड़ना बंद कर देगी। इससे पहले रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रियार्क किरिल ने सप्ताहांत के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर्व के लिए संघर्ष विराम की पेशकश की थी। जूलियन कैलेंडर का उपयोग करनेवाला ऑर्थोडॉक्स चर्च 7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। हालांकि, यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों को पुतिन के इस सद्भावना रुख के पीछे किसी गुप्त मंशा का संदेह है। 
विज्ञापन


यूक्रेनी सेना ने किया हमला
बता दें कि शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी बलों का दोनबास में नागरिक बस्तियों पर हमला जारी रहा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना लगातार हमले जारी रखे है। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के एकतरफा युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी सीमा पर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। यहां बखमुत, क्रेमिना और दोनेस्क व लुहांस्क क्षेत्रों में तोपखानों से गोले दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश
मॉस्को के समयानुसार दोपहर में खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम के पहले तीन घंटों में, रूसी सेना ने यूक्रेनी क्षेत्रों पर 14 बार विस्फोट किए और एक बस्ती पर तीन बार हमला किया। लुहांस्क के सीमावर्ती पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने भी इसकी तस्दीक की और बताया कि इसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन ने कहा है कि रूस खुद ही युद्धविराम का पालन नहीं कर रहा है। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने क्रीमिया के रूसी शहर सेवस्तोपोल के ऊपर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा एक ड्रोन को मार गिराया है। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने शनिवार तड़के टेलीग्राम पर बताया कि यूक्रेन ने हमारे नौसैनिक अड्डे पर हमले के लिए ड्रोन भेजा था।

युद्धबंदी बनाए गए 50-50 सैनिकों को लौटाया
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर शुरू किए 36 घंटे के युद्धविराम को रूस ने खत्म करने का एलान किया है। हालांकि, युद्ध विराम के दौरान भी दानों तरफ से गोलाबारी चलती रही। रविवार को यूक्रेन ने रूसी नियंत्रण वाले दोनेस्क में जबरदस्त हमला बोला। रूसी सेना के मुताबिक, हमले में दो बिजलीघर तबाह हो गए हैं। उधर, दोनों देशों ने युद्धबंदी बनाए गए 50-50 सैनिकों को एक-दूसरे को लौटा दिया।


नाटो व पश्चिमी देशों की मानें, तो रूस की यूक्रेन में कई मोर्चों पर पकड़ ढीली हो रही है, जबकि अमेरिकी और पश्चिमी देशों से मिल रहे हथियारों की मदद से यूक्रेन युद्ध के मैदान में लगातार भारी पड़ रहा है। हालांकि, लुहांस्क के यूक्रनी गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूस ने अब पूरी तरह प्रशिक्षित और युद्ध कौशल में निपुण सैनिकों को मैदान में उतारा है, जो लगातार अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। खासतौर पर यहां का क्रिमिना शहर अब पूरी तरह से रूसियों के कब्जे में चला गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed