{"_id":"69bde2a1d30d4ac4ff0020ee","slug":"after-russia-now-ban-on-buying-oil-from-iran-lifted-us-says-decision-was-temporary-know-why-decision-was-taken-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Oil: रूस के बाद अब ईरान से तेल खरीद पर हटा प्रतिबंध, अमेरिका बोला- फैसला अस्थायी, जानें क्यों लिया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Oil: रूस के बाद अब ईरान से तेल खरीद पर हटा प्रतिबंध, अमेरिका बोला- फैसला अस्थायी, जानें क्यों लिया फैसला
Sat, 21 Mar 2026 05:43 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:43 AM IST
सार
पश्चिम एशिया में हर बदलते दिन के साथ संघर्ष गहराता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में कमी लाने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इस्राइली हमलों में कोई कमी नहीं आई है। इसके चलते माना जा सकता है कि फिलहाल पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष शांति की ओर नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने का फैसला किया है। ट्रंप प्रशासन ने एक महीने के लिए विशेष अनुमति देते हुए इन प्रतिबंधों को 19 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह राहत उन तेल खेपों पर लागू होगी, जो शुक्रवार तक जहाजों में लोड की जा चुकी थीं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत उठाया गया है। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि वह अपने जवाबी हमलों का दायरा बढ़ाकर दुनिया भर के पर्यटन और मनोरंजन स्थलों को भी निशाना बना सकता है।
ये भी पढ़ें: 'ईरान के साथ युद्धविराम नहीं': ट्रंप ने ब्रिटेन के देरी से मदद देने पर जताई नाराजगी, बताया कब खत्म होगी जंग
विज्ञापन
क्या ईरान पर कम होंगे अमेरिका-इस्राइल के हमले?
इसी दौरान अमेरिका ने पश्चिम एशिया में और अधिक युद्धपोत और मरीन तैनात करने की घोषणा की। हालांकि कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन क्षेत्र में सैन्य अभियान को कम करने पर विचार कर रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब तेल कीमतों में उछाल के कारण अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
युद्ध के बीच विरोधाभासी संकेत सामने आ रहे हैं और संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है। ईरान ने इस्राइल और खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। यह घटनाक्रम उस समय हो रहा है, जब क्षेत्र में धार्मिक महत्व का दिन मनाया जा रहा था और ईरान में लोग पारंपरिक नववर्ष नवरोज का उत्सव मना रहे थे।
दुनियाभर में गहरा रहा ऊर्जा संकट
ईरान से सीमित जानकारी सामने आने की वजह से यह साफ नहीं है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों से उसके परमाणु, सैन्य या ऊर्जा ठिकानों को कितना नुकसान हुआ है। ये हमले 28 फरवरी से जारी हैं। हालांकि, ईरान के हमलों के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे न केवल पश्चिम एशिया बल्कि वैश्विक स्तर पर खाद्य और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Iran: ब्रिटेन ने दी US को सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत, अराघची बोले- अपने नागरिकों की जान खतरे में डाली
अमेरिका और इस्राइल ने इस युद्ध के अलग-अलग कारण बताए हैं। इनमें ईरान के नेतृत्व को कमजोर करने के साथ उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को खत्म करना शामिल है। इन तमाम वजहों के बाद भी ईरान में फिलहाल न तो किसी बड़े जनविद्रोह के संकेत मिले हैं और न ही युद्ध के जल्द खत्म होने की कोई संभावना दिखाई दे रही है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन