{"_id":"62431c84febbcc62b61b86f7","slug":"after-israel-pm-naftali-bennett-defence-minister-benny-gantz-postponed-his-visit-to-india-expresses-regret-to-rajnath-singh-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: पीएम के बाद रक्षा मंत्री ने भी टाला भारत दौरा, राजनाथ सिंह से फोन पर जताया खेद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: पीएम के बाद रक्षा मंत्री ने भी टाला भारत दौरा, राजनाथ सिंह से फोन पर जताया खेद
Tue, 29 Mar 2022 08:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:19 PM IST
सार
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस्राइल में हाल ही में हुए आतंकी हमले और उसमें आम लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
बेनी गैंट्ज और उनकी पत्नी।
- फोटो : PTI
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट के बाद रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी अपने भारत दौरे को टाल दिया है। गैंट्ज ने मंगलवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और कहा कि कुछ अपरिहार्य कारणों से उन्हें 30-31 मार्च के भारत दौरे को टालना पड़ रहा है। उन्होंने अपना दौरा टलने पर खेद जताया और कहा कि भारत आने की अगली तारीखों पर बातचीत जारी है।
उधर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस्राइल में हाल ही में हुए आतंकी हमले और उसमें आम लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने गैंट्ज से कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उधर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस्राइल में हाल ही में हुए आतंकी हमले और उसमें आम लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने गैंट्ज से कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन