फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   after helicopter crash 57 yr old minister and Air Force officer saved his life by swimming for 12 hours in icy water

हेलिकॉप्टर क्रैश: 57 साल के मंत्री और वायुसेना के अफसर ने बर्फीले पानी में 12 घंटे तैरकर बचाई जान

Thu, 23 Dec 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अंटानानारिवो (मेडागास्कर)।
एजेंसी, अंटानानारिवो (मेडागास्कर)। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 05:19 AM IST
सार

मेडागास्कर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में गेल ने कहा, भगवान का शुक्रिया कि मैं बच गया। मेरे मरने का समय नहीं आया था।

विज्ञापन
after helicopter crash 57 yr old minister and Air Force officer saved his life by swimming for 12 hours in icy water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अफ्रीकी देश मेडागास्कर के पुलिस मंत्री और एक वायुसेना अधिकारी ने जबरदस्त साहस का परिचय दिया है। हाल ही में हिंद महासागर में अपना हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद, दोनों समंदर के बर्फीले पानी में 12 घंटे तक तैरकर जान बचाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर तट पर एक यात्री जहाज के डूबने के बाद सोमवार को राहत-बचाव अभियान के लिए गए 57 वर्षीय पुलिस मंत्री सर्ज गेल और मुख्य वारंट अधिकारी जिमी लैतसारा दुर्घटना के बाद तैरकर अलग-अलग समय पर म्हाम्बो के तट तक पहुंचे।
विज्ञापन


मेडागास्कर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में गेल ने कहा, भगवान का शुक्रिया कि मैं बच गया। मेरे मरने का समय नहीं आया था। मुझे ठंड लग गई है लेकिन मैं घायल नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बने हीरो...
गेल और उनके साथी के इस साहस के बाद देशभर में उनकी काफी सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें असाधारण एथलीट करार देते हुए अपना हीरो बताया है। अधिकारियों का कहना है कि हेलिकॉप्टर में सवार दो अन्य लोगों की तलाश जारी है लेकिन दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई। हालांकि, खुद गेल ने कहा है कि हवा के तेज झोंकों ने हेलिकॉप्टर को अस्थिर कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह पायलट के पीछे बैठे थे, जिसका अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed