फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War: X Removes Hamas Linked Account Elon Musk Says No Place for Terrorist Organisation

Israel Hamas War: ‘आतंकी संगठनों के लिए कोई जगह नहीं’, हमास पर एलन मस्क सख्त; एक्स से हटाए गए सैकड़ों खाते

Fri, 13 Oct 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:55 AM IST
सार

मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो ने कहा कि एक्स सार्वजनिक बातचीत की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल में किसी भी गलत पोस्ट को बढ़ावा देने के गंभीर परिणाम का मतलब समझते हैं। 

विज्ञापन
Israel Hamas War: X Removes Hamas Linked Account Elon Musk Says No Place for Terrorist Organisation
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से हमास से जुड़े सैकड़ों खाते हटाए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई हुई है। अभी तक हमास में 1500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वही, अब आतंकी संगठन पर एक और गाज आ गिरी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों को हटा दिया है। उसका कहना है कि आतंकवादी संगठनों के लिए एक्स पर कोई जगह नहीं है।    

विज्ञापन

...एक्स पर कोई जगह नहीं
कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने कहा कि एक्स सार्वजनिक बातचीत की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल में किसी भी गलत पोस्ट को बढ़ावा देने के गंभीर परिणाम का मतलब हम समझते हैं। इसलिए आतंकवादी संगठनों या हिंसक चरमपंथी समूहों के लिए एक्स पर कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन

ईयू ने मांगी थी जानकारी
दरअसल, यूरोपीय संघ (ईयू) के उद्योग प्रमुख थिएरी ब्रेटन द्वारा एलन मस्क से जानकारी मांगी थी कि इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान एक्स ईयू के ऑनलाइन सामग्री नियमों का कैसे पालन कर रहा है। साथ ही ब्रेटन ने मंच के माध्यम से फैल रहीं गलत सूचना पर चिंता व्यक्त की थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

हमास से जुड़ी सामग्री को भी हटा दिया गया
इसके जवाब में याकारिनो ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक पत्र में बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अबतक एक्स ने हमास से जुड़े सैकड़ों खातों की पहचान की है और उन्हें सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है।  इतना ही नहीं, इनसे संबंधित सामग्री को भी हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच पर अवैध सामग्री को नियंत्रित करने के लिए एक्स द्वारा किए गए प्रयासों की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि एक्स इस संकट के दौरान पहचानी गई फर्जी सामग्री का आकलन और समाधान कर रहा है। 


मेटा को भी दी गई थी चेतावनी
इसी क्रम में, ईयू ने नौ अक्तूबर को मेटा को चेतावनी जारी की थी। साथ ही कंपनी से हमास हमले के बाद की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। जानकारी के अनुसार, सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद से अभी तक 2700 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइली सेना ने बताया है कि उनके देश में 189 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश के भीतर करीब 1,500 हमास आतंकी मारे गए और गाजा के अंदर हमास के सैकड़ों लोग मारे गए हैं। उधर, गाजा के अधिकारियों के अनुसार, वहां 1,417 लोग मारे गए और 6,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed