{"_id":"5f441d878ebc3e3cf10aa1c6","slug":"after-destruction-in-cuba-marco-and-laura-storm-reached-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पहुंचे मार्को और लॉरा तूफान, क्यूबा में तबाही से 11 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका पहुंचे मार्को और लॉरा तूफान, क्यूबा में तबाही से 11 की मौत
Tue, 25 Aug 2020 01:36 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
तूफान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा की दस्तक हो चुकी है और इससे ठीक पहले तक लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कोशिशें जारी रहीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने लुइसियाना के लिए आपात मदद को भी मंजूरी दी। इससे पहले चक्रवाती तूफान ने क्यूबा में तबाही मचाई। यहां हजारों लोग पलायन को मजबूर हो गए, जबकि 11 की मौत के समाचार हैं।
विज्ञापन
उष्णकटिबंधीय तूफान मार्को कुछ कमजोर होकर लुइसियाना में टकराया जहां मेक्सिको की खाड़ी में प्रवेश से पहले ही तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। मार्को तूफान जहां सोमवार को करीब 190 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लुइसियाना के तट पर टकराया वहीं लॉरा की रफ्तार करीब 285 किलोमीटर प्रतिघंटे रही।
विज्ञापन
लॉरा तूफान सोमवार को फ्लोरिडा कीज के लिए बढ़ चुका है। मार्को तूफान के चलते लुइसियाना में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां भूस्खलन की पूरी आशंका जताई गई है। यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्षेत्र के लिए मदद को मंजूरी भी दी। इससे पहले यह तूफान हैती में भी आ चुका है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि लॉरा तूफान श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के खतरनाक तूफान में भी बदल सकता है।
डोमिनिकन गणराज्य के 10 लाख घरों में अंधेरा, हैती में 7 की मौत
बताया जा रहा है कि डोमिनिकन गणराज्य में लॉरा तूफान के कारण देश में दस लाख से अधिक घरों की बिजली चली गई है जबकि एक हजार से अधिक लोग घर खाली करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
यहां इसाबेला नदी के किनारे कई घर ढह गए हैं। हैती की राजधानी में कमर तक गंदा पानी भर गया है। ऐसी स्थिति सालों से वहां नहीं देखी गई। तूफान के कारण अभी तक हैती में 7 मौतों की सूचना मिली है।
टेक्सास में आपदा घोषणा पत्र जारी
अमेरिका के टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मार्को और लॉरा तूफान के चलते 23 काउंटियों के लिए राज्य आपदा घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से काउंटियों के लिए संघीय आपातकाल घोषि करने की मांग भी रखी। उन्होंने अधिकारियों सेे आगे की योजना बनाने के निर्देश भी दिए।
कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से 1 मौत
अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग महज एक सप्ताह में करीब दस लाख एकड़ तक फैल चुकी है, जिसमें रविवार को एक और मौत के समाचार हैं। मौसम गतिविधियों की वजह से तेज हवाओं के पूर्वानुमान के चलते यहां आग संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की कोशिशें जारी हैं। इस बीच यहां लूटपाट की घटनाओं में आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।