फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Amazon terrible fire in the forest of Athens, emergency declared

अमेजन के बाद अब एथेंस के जंगलों में लगी भयानक आग, आपातकाल घोषित

Mon, 16 Sep 2019 04:26 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 16 Sep 2019 04:26 AM IST
सार

  • पहाड़ की चोटी पर शनिवार को भयानक आग सुलगती दिखी थी
  • रविवार को तेज हवाओं के साथ बढ़ती और फैलती ग्ई आग 
  • चार वाटर बाम्बर्स और छह हेलीकॉप्टरों को भी अभियान में लगाया गया

विज्ञापन
After Amazon terrible fire in the forest of Athens, emergency declared
जंगल में लगी भयंकर आग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

ग्रीस के ऐतिहासिक शहर एथेंस के करीब जंगलों में भयानक आग लग गई है। शनिवार को शुरू हुई यह आग रविवार को तेज हवाओं के दबाव के चलते और बड़े क्षेत्र में फैल गई। सरकार ने 160 से ज्यादा दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया है। साथ ही आसपास के इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ग्रीस के दमकल विभाग के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में करीब 80 जगह से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रीस में इस साल 9600 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


दमकल विभाग के डिप्टी चीफ ऑफ ऑपरेशंस स्टेफांस कोलोकोउरिस ने सरकारी टीवी ईआरटी को बताया कि एथेंस से 60 किलोमीटर पश्चिम में एक तटीय रिजॉर्ट लाउटराकी के ऊपर पहाड़ों में आग लगने की जानकारी मिली थी। शनिवार को पहाड़ की चोटी पर भयानक आग सुलगती पाई गई थी। स्थानीय मठ से 50 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चार वाटर बाम्बर्स और छह हेलीकॉप्टरों को भी अभियान में लगाया गया है। हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के काफी दुर्गम होने से अभियान में परेशानी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग नहीं होने के चलते दमकलकर्मियों की दो टीम को हेलिकॉप्टर के जरिये पहाड़ की चोटी पर उतारा गया है।


इसके अलावा जाकयनथोस द्वीप पर भी रविवार को आग भड़क उठने के बाद दक्षिणी हिस्से के दो गांवों अगालस और केरी से दर्जनों ग्रामीणों तथा एक होटल से करीब 120 पर्यटकों को दूसरे स्थानों पर भेजना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed