{"_id":"670fda71cdd998138308bb91","slug":"after-algeria-mauritania-s-president-president-murmu-interview-with-counterpart-oulad-ghazou-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Droupadi Murmu: अल्जीरिया के बाद मॉरिटानिया पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, समकक्ष औलद गजौनी से करेंगी अहम वार्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Droupadi Murmu: अल्जीरिया के बाद मॉरिटानिया पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, समकक्ष औलद गजौनी से करेंगी अहम वार्ता
Wed, 16 Oct 2024 08:56 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचोट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचोट
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:56 PM IST
सार
Droupadi Murmu: तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिटानिया पहुंची। जहां मॉरिटानिया के समकक्ष मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी ने उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया।
विज्ञापन
मॉरिटानिया पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को मॉरिटानिया पहुंचीं। जहां वो मॉरिटानियाई समकक्ष मोहम्मद औलद गजौनी के साथ वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस यात्रा को लेकर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मॉरिटानिया पहुंचीं। बता दें कि मुर्मू की मॉरिटानिया यात्रा 1960 में अफ्रीकी राष्ट्र के स्वतंत्र होने के बाद से किसी भारतीय नेता की पहली यात्रा है।
राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत
मॉरिटानिया की राजधानी नौआकचोट के ओमटौन्सी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मॉरिटानिया के राष्ट्रपति ग़ज़ौनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू मॉरिटानिया में भारतीय मुल के नागरिकों को संबोधित भी करेंगी। बता दें कि मॉरिटानिया में 100 से 150 भारतीय रहते हैं।
यात्रा में क्या है खास
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरिटानिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ग़ज़ौनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी और दोनों पक्ष संस्कृति, विदेश कार्यालय संस्थानों, विदेश कार्यालय परामर्श और राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट समझौतों के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेंगी। इसके साथ ही वे मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगी।
विज्ञापन
मूर्मू का अल्जीरिया यात्रा
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू की अल्जीरिया की सफल यात्रा रही। राष्ट्रपति ने अल्जीरिया में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अल्जीरियाई समकक्ष अब्देलमदजीद तेब्बौने के साथ बातचीत की। उन्होंने मौदजाहिद के राष्ट्रीय संग्रहालय का भी दौरा किया, जो अल्जीरिया के मुक्ति संघर्ष की याद दिलाता है, और अल्जीरियाई राजधानी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। अल्जीरिया की अपनी यात्रा के अंतिम दिन, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्राचीन रोमन शहर टिपासा के पुरातात्विक स्थल पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखी। बता दें कि, मुर्मू अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मलावी की यात्रा करेंगी।