फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Vice President Survives Attack on Convoy

हमले में बाल-बाल बचे अफगान उपराष्ट्रपति जनरल अब्दुल राशिद दोस्तम

Mon, 01 Apr 2019 04:22 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 01 Apr 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan Vice President Survives Attack on Convoy
Gen. Abdul Rashid Dostum (File)

तालिबान की तरफ से किए गए हमले में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति जनरल अब्दुल राशिद दोस्तम बाल-बाल बच गए हैं। अफगान अधिकारियों ने रविवार को कहा कि तालिबानी आतंकियों ने शनिवार शाम को उपराष्ट्रपति के काफिले पर यह घातक हमला किया गया था।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उज्बेक समुदाय के नेता जनरल दोस्तम के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह उज्बेकिस्तान की निजी यात्रा के बाद उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख राज्य की राजधानी मजार-ए-शरीफ से वापस लौटे थे। शनिवार शाम को जब उनका काफिला उनके अपने गृह राज्य जॉउजान के लिए जा रहा था तो बल्ख राज्य के तिमोरक गांव के पास उस पर हमला किया गया। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। स्थानीय पुलिस चीफ अमानुद्दीन के मुताबिक, हमलावरों ने जनरल दोस्तम के वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके तीन अंगरक्षकों की भी हत्या कर दी। हालांकि पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि इस हमले में कोई नहीं मारा गया है, लेकिन अमानुद्दीन ने इन रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उनके (जनरल दोस्तम के) आदमियों ने मीडिया को मृतकों के बारे में झूठी सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed