{"_id":"5c216e15bdec225726711791","slug":"afghanistan-terrorist-attack-in-government-compound-of-kabul-29-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : काबुल में सरकारी परिसर में आतंकी हमला, 29 की मौत, 20 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान : काबुल में सरकारी परिसर में आतंकी हमला, 29 की मौत, 20 घायल
Tue, 25 Dec 2018 05:09 AM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी परिसर में एक आत्मघाती हमलावर और राइफलों तथा विस्फोटकों से लैस बंदूकधारियों के हमले में मरने वालों की संख्या 43 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान की राजधानी में इस साल हुआ यह सबसे घातक हमला है।
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रवक्ता वहीद मजरोह ने बताया कि सोमवार को हुए इस हमले में अन्य 10 लोग घायल भी हुए हैं। इमारत में लोक निर्माण मंत्रालय तथा अन्य कार्यालय स्थित हैं। अधिकारी ने हमले के बारे में बताया कि बहुमंजिला इमारत के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुसे और लोगों को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोग इमारत के अंदर फंसे थे। भारी हथियारों से लैस सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में तैनात किया गया था जिनकी हमलावरों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर सहित कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया गया और 350 से अधिक लोगों को छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
अफगान की राजधानी में पिछले माह हुए एक आत्मघाती हमले के बाद यह भीषण हमला है। उस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने धार्मिक सभा में खुद को उड़ा लिया था, जिसमें कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई थी।