{"_id":"62f5aae1697735315209dc0c","slug":"afghanistan-taliban-linked-maulana-rahimullah-haqqani-killed-in-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taliban: तालिबान को बड़ा झटका, मौलाना हक्कानी की धमाके में मौत, कृत्रिम टांग में छिपाई आईईडी से ब्लास्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taliban: तालिबान को बड़ा झटका, मौलाना हक्कानी की धमाके में मौत, कृत्रिम टांग में छिपाई आईईडी से ब्लास्ट
Fri, 12 Aug 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:50 AM IST
सार
रहीमुल्ला हक्कानी को तालिबान गृह मंत्री और हक्कानी नेटवर्क के सरगना सिराजुद्दीन हक्कानी का वैचारिक गुरु माना जाता था। रहीमुल्ला सोशल मीडिया पर तालिबान का चेहरा था।
विज्ञापन
Rahimullah Haqqani killed
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगान राजधानी के एक मदरसे में हुए आत्मघाती धमाके में तालिबान से जुड़े शीर्ष मौलाना रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हो गई। तालिबान के मुताबिक, हमलावर ने अपनी कृत्रिम टांग में छिपाई आईईडी में धमाका किया। रहीमुल्ला आईएस के खिलाफ सक्रिय था। हत्या की जिम्मादारी आईएस ने ली है।
विज्ञापन
रहीमुल्ला हक्कानी को तालिबान गृह मंत्री और हक्कानी नेटवर्क के सरगना सिराजुद्दीन हक्कानी का वैचारिक गुरु माना जाता था। रहीमुल्ला सोशल मीडिया पर तालिबान का चेहरा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके लाखों फॉलोवर्स हैं। हक्कानी पर पहले भी दो हमले हो चुके थे। वह तालिबान सैन्य आयोग का सदस्य रह चुका है। उस दौरान अमेरिकी फौज ने गिरफ्तार करके कई महीने बगराम जेल में रखा था। रहीमुल्ला के पेशावर स्थित मदरसे में तालिबान लड़ाके पढ़ते हैं।
विज्ञापन
तालिबान के लिए बड़ा झटका
रहीमुल्ला को मौत को हक्कानी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह नेटवर्क के वैचारिक चेहरे के रूप में अरब मुल्कों में उसका प्रतिनिधित्व करता था। वह पाकिस्तान और अन्य जगह से मिलने वाली फंडिंग का मुख्य कर्ताधर्ता था।
विज्ञापन