फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Taliban continue increasing its grip situation is deteriorating

अफगानिस्तान: लगातार पकड़ बढ़ा रहा तालिबान, ताजिकिस्तान पहुंचे सैकड़ों अफगान सुरक्षाकर्मी

Tue, 06 Jul 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुशान्बे,ताजिकिस्तान/काबुल।
एजेंसी, दुशान्बे,ताजिकिस्तान/काबुल। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Jul 2021 12:49 AM IST
सार

  • कंधार के पंजवेई और यवान जिलों पर कब्जा, 150 सैनिक आतंकियों से जुड़े
  • 1,037 अफगान सुरक्षा कर्मियों के भागने की पुष्टि
  • अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हालात, गनी ने की ताजिकिस्तानी राष्ट्रपति से बात

विज्ञापन
Afghanistan Taliban continue increasing its grip situation is deteriorating
तालिबान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ताजिक सीमा रक्षक सेवा ने कहा है कि अफगानिस्तान के 1,000 से भी ज्यादा सुरक्षा कर्मी देश के उत्तरी हिस्से में तालिबान के आगे बढ़ने के बाद ताजिकिस्तान भाग गए हैं। इससे पता चलता है कि 20 साल तक चले युद्ध के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ तालिबान लगातार पकड़ मजबूत कर रहा है और देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


तालिबान के अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां के छह प्रमुख जिलों पर कब्जा करने के बाद 1,037 अफगान सुरक्षा कर्मियों के भागने की पुष्टि हुई है। बता दें कि बदख्शां प्रांत ताजिकिस्तान और चीन की सीमा पर स्थित है। इस संबंध में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन से फोन पर पूरे घटनाक्रम पर बातचीत भी की है।
विज्ञापन


रखमोन ने कहा, तजिकिस्तान से सटे अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में स्थिति के बढ़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अफगान सुरक्षा बलों द्वारा जबरन सीमा पार करने पर चिंता भी जताई। एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी ने पुष्टि की है कि ताजिकिस्तान में सैकड़ों क्रॉसिंग हैं, लेकिन सटीक संख्या नहीं जान पाए हैं। उन्होंने बताया कि तालिबान ने सभी सड़कों को काट दिया है और इन लोगों के पास सीमा पार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधार : पंजवेई पर तालिबान का कब्जा, यवान में 150 अफगान बलों का समर्पण
अफगानिस्तान में सुरक्षाबल और तालिबान के बीच निर्णायक लड़ाई में तालिबान की ताकत तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कंधार के महत्वपूर्ण जिले पंजवेई पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। आतंकियों की साफ मंशा है कि किसी भी कीमत पर पूरे राज्य को अपने कब्जे में ले लिया जाए। दक्षिणी प्रांत में पंजवेई पर यह कब्जा अमेरिका और नाटो सेना के बगराम हवाई अड्डा खाली करने के दो दिन बाद हुआ है। यहां यवान जिले पर कब्जे के दौरान 150 अफगान सैनिक आत्मसमर्पण करके तालिबानी आतंकियों के साथ शामिल हो गए हैं।

पाकिस्तानी आतंकी भी तालिबान के साथ
अफगान सेना के मेजर जनरल हिबातुल्लाह अलीजाई ने कहा है कि तालिबानी आतंकियों के साथ पाकिस्तानी भी अफगान सेना के साथ युद्ध कर रहे हैं। ये आतंकी ज्यादातर पाकिस्तान के पंजाब राज्य से हैं। इनमें से सैकड़ों आतंकी अभी तक मारे जा चुके हैं। कुंदुज प्रांत में अफगान सेना के हवाई हमले में 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। तालिबान अब अफगानिस्तान के कुल 421 में से 100 जिलों पर कब्जा कर चुका है।


सेना के हथियारों पर तालिबान का कब्जा
द सन की एक जांच रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने जून में अफगान सुरक्षा बलों के 700 ट्रकों, दर्जनों बख्तरबंद गाड़ियों और तोपों पर कब्जा कर लिया था। रिपोर्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों की जांच की गई थी। इसका मतलब यह है कि तालिबान से लड़ने में मदद के लिए अफगानिस्तान को दान में दिए या बेचे गए सैन्य उपकरणों की भारी मात्रा आतंकी संगठन के पास पहुंच रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed