फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Seven killed and 14 injured in fuel tankers fire in Kabul

अफगानिस्तान: झड़प में पांच सैनिक और आठ आतंकी मरे...टैंकर में आग से सात लोगों की मौत

Mon, 03 May 2021 06:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 03 May 2021 06:56 AM IST
सार

  • गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने रविवार को बताया कि जलकर खाक हो चुके टैंकरों और आस-पास के प्रभावित गैस प्लांटों की जांच की जा रही है

विज्ञापन
Afghanistan: Seven killed and 14 injured in fuel tankers fire in Kabul
काबुल में ईंधन के टैंकरों में लगी आग - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शा प्रांत में शनिवार रात आतंकियों ने सेना की चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान हुए धमाके में पांच सैनिकों और आठ आतंकवादियों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि एक स्थानीय सूत्र ने रविवार को की। 

विज्ञापन


अफगान राष्ट्रीय सेना के 217 पामीर कॉर्प से अब्दुल राजिक ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि सशस्त्र आतंकवादियों ने आधी रात को आराम करने वाले वाडरेज जिले के आसापास के क्षेत्रों में एक अफगान क्षेत्रीय सेना की चौकी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई में 10 सैनिक और आठ आतंकवादी घायल हुए। 
विज्ञापन


काबुल में ईंधन के टैंकरों में लगी आग, सात लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात उत्तरी छोर में ईंधन के कई टैंकरों में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने रविवार को बताया कि जलकर खाक हो चुके टैंकरों और आस-पास के प्रभावित गैस प्लांटों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


अरियान ने कहा कि चिंगारी से ईंधन के एक टैंकर में आग लग गई। इसके बाद पास के कई टैंकर आग की चपेट में आ गए जिसने भीषण रूप ले लिया। इस घटना के दौरान काबुल के अधिकतर इलाकों की बिजली चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed