फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan has evidence of Pakistan relationship with IS

अफगानिस्तान के पास हैं पाक के आईएस से रिश्तों के सबूत, उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने किया दावा

Wed, 04 Sep 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Sep 2019 05:54 AM IST
सार

आतंकी संगठन आईएस के साथ पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमरुल्लाह सलेह ने किया दावा
अफगानिस्तान के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आईएस आतंकियों को फंडिंग करता है।
 

विज्ञापन
Afghanistan has evidence of Pakistan relationship with IS
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बीच यहां उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमरुल्लाह सलेह ने आतंकी संगठन आईएस के पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा किया है। सलेह ने कहा, अफगानिस्तान के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आईएस आतंकियों को फंडिंग करता है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में आंतरिक मामलों के मंत्री और पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख रह चुके अमरुल्लाह सलेह ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि काबुल में सुरक्षाबलों ने हाल ही में कुछ आईएस कार्यकर्ताओं को पकड़ा था, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें पाकिस्तान से फंडिंग मिलती है। पाकिस्तान द्वारा आतंक फैलाने के लिए इन्हें हथियार मुहैया कराने के पक्के सबूत भी काबुल के पास हैं।
विज्ञापन


तालिबान को अफगानिस्तान की सक्रिय राजनीति का हिस्सा होने पर पूछे गए सवाल पर सलेह ने कहा, उसे काफी पहले मुख्यधारा की राजनीति में आने का ऑफर दिया गया था, लेकिन, उसने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि तालिबान जानता है कि आतंकवादी न तो चुनाव लड़ सकता और न ही कोई सीट जीत सकता है। ऐसे में तालिबान को सक्रिय राजनीति के लिए राजी करना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से मात खाकर हमसे ले रहा बदला

अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सलेह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर भारत से खुन्नस खाया हुआ है और दुनिया में किसी का समर्थन नहीं पाकर अफगानिस्तान से बदला ले रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान भारत को दोस्त मानता है।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की

अमरुल्लाह सलेह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को रोकने के लिए बड़ा ठोस कदम उठाया है। मोदी उच्च सिद्धांत वाले हैं और अफगानिस्तान उन्हें सच्चा दोस्त मानता है। हमारा यही संदेश है कि पीएम नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के साथ और मजबूती से जुड़ें तथा भारत-अफगानिस्तान के बीच की दोस्ती और भी गहरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed