फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Explosion in mini van in Shia-dominated area many killed including women more than 10 injured

अफगानिस्तान: शिया बहुल इलाके में मिनी वैन में धमाका, चार महिलाओं समेत सात की मौत, 10 से अधिक घायल

Mon, 24 Jan 2022 12:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jan 2022 12:56 AM IST
सार

इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोटक को पैसेंजर गाड़ी के ऑयल टैंक पर लगाया गया था।

विज्ञापन
Afghanistan Explosion in mini van in Shia-dominated area many killed including women more than 10 injured
अफगानिस्तान के शिया बहुल इलाके में धमाका। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शिया बहुल इलाके में एक मिनी वैन में हुए बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। तालिबान कमांडर मावलवी अंसारी के मुताबिक, हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। खुफिया एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोटक को पैसेंजर गाड़ी के फ्यूल टैंक पर लगाया गया था। अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट लेता आया है।
विज्ञापन


हालांकि पहली बार ऐसा विस्फोट हेरात में हुआ है। तालिबान के स्थानीय अधिकारी नईमुलहक हक्कानी ने कहा कि इस घटना की जांच जारी है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बम वैन के फ्यूल टैंक में लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरात के जिस इलाके में विस्फोट किया गया है, वहां पर शिया हजारा समुदाय अच्छी खासी तादाद में रहता है। यह समुदाय अक्सर आईएसआईएस और इस्लामिक स्टेट इन खुरासान (आईएसआईएस-के) के आतंकियों के निशाने पर रहता है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हमले के पीछे इन संगठनों का हाथ हो सकता है।


अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि हम तालिबान से उनके ठिकाने के बारे में जानकारी देने और सभी अफगानों के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह करते हैं। हालांकि तालिबान ने उनके लापता होने में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed