{"_id":"68035356aa7d7f644209a25d","slug":"afghanistan-earthquake-updates-richter-scale-magnitude-delhi-ncr-jammu-kashmir-seismology-centre-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत के जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत के जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
Sat, 19 Apr 2025 01:37 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:37 PM IST
सार
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 मांपी गई। इन झटकों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके भारत के जम्मू कश्मीर और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर 12.17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटके खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकादर और मोहमंद क्षेत्रों से आए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान में भी अभी तक, किसी के हताहत होने या बुनियादी ढांचे के नुकसान की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें- Italy: इटली में पाकिस्तानी लड़की की ऑनर किलिंग, अदालत ने माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
यह एक सप्ताह में पाकिस्तान में दूसरा भूकंप है। पिछले शनिवार को भी पाकिस्तान की राजधानी और खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | An earthquake of magnitude 5.8 on the Richter scale hit Afghanistan at 12:17 PM (IST); tremors also felt in parts of Jammu and Kashmir
विज्ञापन
A local in Srinagar says, "...I felt the tremor. I was in the office when my chair shook..." pic.twitter.com/JvEAuoeoTkविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 19, 2025
पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटके खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकादर और मोहमंद क्षेत्रों से आए, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान में भी अभी तक, किसी के हताहत होने या बुनियादी ढांचे के नुकसान की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें- Italy: इटली में पाकिस्तानी लड़की की ऑनर किलिंग, अदालत ने माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
यह एक सप्ताह में पाकिस्तान में दूसरा भूकंप है। पिछले शनिवार को भी पाकिस्तान की राजधानी और खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन