फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian court upholds life sentence for parents of Pakistani woman killed by her family News In Hindi

Italy: इटली में पाकिस्तानी लड़की की ऑनर किलिंग, अदालत ने माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Sat, 19 Apr 2025 12:06 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,रोम Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

ऑनर किलिंग मामले में इटली की एक अपील अदालत अहम फैसला सुनाया है। इसके तहत अदालत ने 18 साल की पाकिस्तानी मूल की लड़की समन अब्बास की हत्या के मामले में उसके माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Italian court upholds life sentence for parents of Pakistani woman killed by her family News In Hindi
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटली में पाकिस्तानी मूल की लड़की के ऑनर किलिंग में एक अपील अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। जहां अपील अदालत ने 18 साल की पाकिस्तानी मूल की लड़की समन अब्बास की हत्या के मामले में उसके माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। यह मामला इटली में ऑनर किलिंग यानी 'इज्जत के नाम पर हत्या' का बेहद चर्चित केस बन गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान से आकर इटली में रह रही समन अब्बास ने अपने माता-पिता द्वारा तय की गई शादी को मानने से इनकार कर दिया था। वह वेस्टन कल्चर अपना रही थी, और एक पाकिस्तानी युवक से प्रेम कर रही थी, जिससे उसके परिवार वाले नाराज थे। इसके बाद 30 अप्रैल 2021 को वह आखिरी बार देखी गई थी। कुछ दिनों बाद उसके माता-पिता इटली से पाकिस्तान चले गए। बाद में समन का शव 2022 में एक फार्महाउस से बरामद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


किस-किस को हुई सजा
लड़की की ऑनक किलिंग मामले में अदालत ने पिता शब्बीर अब्बास, मां नाज़िया शाहीन और दो चचेरे भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं चाचा दानिश हसनैन की सजा 14 साल से बढ़ाकर बढ़ाकर 22 साल कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें:- Taiwan: ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी

जांच में ये बातें आई सामने

वहीं मामले में इतालवी जांचकर्ताओं के मुताबिक, एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें समन और उसके प्रेमी को सार्वजनिक रूप से चूमते हुए देखा गया था, उसके माता-पिता को गुस्से में ला दिया। समन ने अपने प्रेमी से यह भी कहा था कि उसे डर है कि उसके माता-पिता पाकिस्तान में जबरन शादी करवाना चाहते हैं और वो उसकी जान भी ले सकते हैं। गौरतलब है कि जब समन का शव मिला, तो गर्दन की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जिससे पता चला कि शायद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed