फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis will be on the agenda of the 13th BRICS summit

ब्रिक्स: 13वें सम्मेलन के एजेंडे में होगा अफगानिस्तान संकट, चीन ने दिए संकेत

Sat, 04 Sep 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Sep 2021 02:53 AM IST
सार

  • ब्रिक्स का 13वां सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से होगा और भारत इसकी अध्यक्षता करेगा
  • ब्रिक्स उभरते बाजारों व विकासशील देशों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच है

विज्ञापन
Afghanistan crisis will be on the agenda of the 13th BRICS summit
13th BRICS summit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी समर्थन प्राप्त सरकार से अफगानिस्तान की बागडोर तालिबान के कब्जे में आने के बाद वहां के संकटग्रस्त हालात का मुद्दा ब्रिक्स के 13वें सम्मेलन के एजेंडे में होगा।

विज्ञापन


चीन ने शुक्रवार को इसके संकेत देते हुए कहा, ब्रिक्स देश हमेशा से क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों व सदस्य देशों के साझा हितों पर मुखर रहे हैं। ब्रिक्स का 13वां सम्मेलन वर्चुअल माध्यम पर भारत की अध्यक्षता में होना है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वान्ग वेनबिन ने कहा, ब्रिक्स उभरते बाजारों व विकासशील देशों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच है। क्षेत्रीय मुद्दों पर संजीदा रुख अपनाने की इसकी एक परंपरा रही है। ऐसे में अफगानिस्तान के मौजूदा संकट पर चर्चा अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वान्ग ने कहा, ब्रिक्स देश पहले ही अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में अफगानिस्तान के संकट पर चर्चा कर चुके हैं।  24 अगस्त को भारतीय एनएसए अजित डोभाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तालिबान के सहयोग से पनपने वाले तमाम आतंकी संगठनों के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए एक एक्शन प्लान भी तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed