फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis taliban remaining cabinet members announced no any woman included

अफगानिस्तान: तालिबान ने मंत्रियों की एक और सूची की जारी, इस बार भी महिलाओं को नहीं मिली जगह

Tue, 21 Sep 2021 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Sep 2021 02:09 PM IST
सार

महिलाओं को हक देने की बात कहने वाले तालिबान ने इस बार भी किसी भी महिला को इस कैबिनेट में शामिल नहीं किया है। यहां तक कि महिला के मंत्रालय को भी हटा दिया है।

विज्ञापन
Afghanistan crisis taliban remaining cabinet members announced no any woman included
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान पर शासन कर रहे आतंकी संगठन 'तालिबान' ने मंत्रियों की एक और सूची जारी कर दी है। महिलाओं को हक देने की बात कहने वाले तालिबान ने इस बार भी किसी भी महिला को इस कैबिनेट में शामिल नहीं किया है। यहां तक कि महिला के मंत्रालय को भी हटा दिया है। तालिबान के इस कदम से यह साफ हो गया है कि तालिबान राज में सिर्फ मर्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, तालिबान ने यह आश्वासन जरूर दिया है कि अफगानिस्तान में लड़कियां जल्द ही स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगी लेकिन इस तरह के फैसले से लग नहीं रहा कि यह संभव भी हो सकेगा।

विज्ञापन


प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने जारी की सूची
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। वहीं उप मंत्रियों की सूची से साफ पता चलता है कि तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का कोई असर नहीं है और वे समावेशिता एवं महिलाओं के अधिकारों को कायम रखने के शुरुआती वादों को नजरअंदाज करते हुए अपने कट्टरवादी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


बाद में महिलाओं को कर सकते हैं शामिल: मुजाहिद
तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि तालिबान ने अपने वर्तमान मंत्रिमंडल को एक अंतरिम सरकार के रूप में तैयार किया है, यह सुझाव देते हुए कि परिवर्तन अब भी संभव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजाहिद ने एक और सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, इसमें हजारा जैसे जातीय अल्पसंख्यकों के सदस्य शामिल किए गए हैं और महिलाओं को बाद में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed