फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis: CIA director holds secret meeting with Taliban leader Mullah Ghani Baradar

अफगानिस्तान संकट: सीआईए निदेशक ने तालिबान नेता मुल्ला गनी बरादर से की गुपचुप मुलाकात

Wed, 25 Aug 2021 07:29 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 25 Aug 2021 07:29 AM IST
सार

  • सीआईए की तरफ से बर्न्स की तालिबान नेताओं के साथ मुलाकात की कोई जानकारी नहीं दी गई
  • मुल्ला बरादर तालिबान व अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दौरान मुख्य मध्यस्थ रहा है

विज्ञापन
Afghanistan crisis: CIA director holds secret meeting with Taliban leader Mullah Ghani Baradar
तालिबान प्रतिनिधिमंडल का मुख्य वार्ताकार मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (मध्य) - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम जे बर्न्स ने 23 अगस्त को काबुल में तालिबान के प्रमुख नेता नेता मुल्ला गनी बरादर से मिले। हालांकि, सीआईए की तरफ से उनके निदेशक की तालिबान के नेताओं के साथ मुलाकात की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


लेकिन, बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने वॉशिंगटन पोस्ट समाचार पत्र को मुलाकात की जानकारी दी। तालिबान ने 31 अगस्त तक अमेरिकियों को निकालने का अल्टीमेटम दिया है, इससे बाइडन प्रशासन चिंता में है। मुल्ला बरादर तालिबान व अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दौरान मुख्य मध्यस्थ रहा है, जिसके आधार पर ट्रंप ने अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान से निकालने का समझौता किया था।
विज्ञापन


तालिबान की अमेरिका को चेतावनी
तालिबान ने मंगलवार को एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी। इसे लेकर अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। इस बार तालिबान ने अमेरिका को अफगान नागरिकों के एलीट वर्ग को देश छोड़ने के लिए बढ़ावा देने को लेकर चेताया। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, वॉशिंगटन को अफगान के अमीर व विद्वान वर्ग को देश छोड़ने के लिए बढ़ावा नहीं देना चाहिए। टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान प्रवक्ता ने यह चेतावनी अमेरिका की तरफ से हालिया दिनों में बहुत सारे अफगान नागरिकों को देश से बाहर ले जाने को लेकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बहुत सारे अफगान राजनेता, अपदस्थ सरकार के कर्मचारियों और पत्रकारों ने तालिबान का निशाना बनने के डर से देश छोड़ दिया है। मुजाहिद ने यह भी कहा कि तालिबान पंजशीर घाटी की समस्या को शांति से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदु कुश पर्वत की पंजशीर घाटी इकलौता ऐसा इलाका है, जो तालिबान के नियंत्रण से बाहर है। काबुल से 90 किलोमीटर उत्तर में मौजूद इस इलाके पर तालिबान कभी कब्जा नहीं कर पाया है। मुजाहिद ने तालिबान लड़ाकों के घर-घर जाकर तलाशी लेने की खबरों को भी गलत बताया और कहा कि हम पहले ही सबको अभयदान दे चुके हैं।


वहीं, जी-7 देशों ने कहा है कि वे 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट नहीं छोड़ सकते क्यों अभी भी नागरिकों को निकाला जाना बाकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि तालिबान के सहयोग से ही 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed