फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Crisis ashraf ghanis brother hashmat join to taliban

अफगानिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई तालिबान में शामिल, सरकार बनाने को लेकर काबुल पहुंचा बरादर

Sat, 21 Aug 2021 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 11:28 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई हशमत तालिबान के साथ जुड़ गया है। इस खबर से पूरी दुनिया स्तब्ध है। अशरफ गनी देश छोड़कर यूएई में शरण लिए हुए हैं। वहीं, तालिबान के कब्जे से अफगानिस्तान की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। 

विज्ञापन
Afghanistan Crisis ashraf ghanis brother hashmat join to taliban
अशरफ गनी के भाई ने तालिबान को किया समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। तालिबानी लड़ाके हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई हशमत गनी तालिबान में शामिल हो गया है। हशमत गनी ने तालिबान को समर्थन करने का एलान किया है। हशमत गनी के तालिबान में शामिल होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तालिबान के साथ हशमत गनी के आने से आतंकी संगठन को मजबूती मिलने के आसार हैं। इस बीच तालिबान का सह-संस्थापक बरादर काबुल पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बरादर यहां सरकार बनाने को लेकर बातचीत करने पहुंचा है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हशमत गनी अशरफ गनी का भाई है और वह अफगानिस्तान की राजनीति और कूटनीति को अच्छी तरह से जानता है। इसका फायदा सीधे-सीधे तालिबान को मिलेगा। बताया जा रहा है कि हशमत गनी पहले से ही तालिबान को समर्थन देने का फैसला कर चुका था और जैसे ही अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ कि वह आतंकी संगठन के साथ जुड़ गया। हालांकि, अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर तालिबान के नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। बताया जा रहा है कि मुल्ला बरादर को पहले तालिबान राष्ट्रपति बनाना चाहता था, लेकिन आतंकी संगठन के भीतर ही बरादर के खिलाफ आवाज उठने पर उसे राष्ट्रपति नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यूएई में शरण लिए हुए हैं अशरफ गनी
बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद 15 अगस्त को अशरफ गनी अपने परिवार के साथ चार्टर्ड विमान से देश छोड़कर भाग गए थे। फिलहाल अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात  (यूएई ) में शरण लिए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो अशरफ गनी ने सबसे पहले अमेरिका में शरण मांगी थी, लेकिन अमेरिका ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। उसके बाद यूएई ने उन्हें शरण दी। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि वह मानवता के आधार पर अशरफ गनी की मेजबानी कर रहा है। देश छोड़ने के बाद अशरफ गनी ने कहा था कि "तालिबान जीत गया" और उन्हें "रक्तपात की बाढ़" को रोकने के लिए अफगानिस्तान को छोड़ना पड़ा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed