फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan blast occurred in front of Ministry of Foreign Affairs in Kabul

Afghanistan: अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमला, 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर

Wed, 11 Jan 2023 06:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 06:25 PM IST
सार

एक आत्मघाती हमलावर ने एक उपकरण में विस्फोट किया, जिसमें बीस से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। एएफपी ने एक ड्राइवर जमशेद करीम के हवाले से कहा, मैंने करीब 20-25 पीड़ितों को देखा।

विज्ञापन
Afghanistan blast occurred in front of Ministry of Foreign Affairs in Kabul
Kabul Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने बुधवार को दोपहर एक धमाका हुआ। सूत्रों ने कहा कि एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। काबुल, 12 जनवरी (भाषा) आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अबम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। 2023 में काबुल में हुआ यह दूसरा बड़ा हमला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस हमले की निंदा की है।

विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, विस्फोट और गोलियों की आवाज विदेश मंत्रालय के गेट के ठीक बाहर सुनी गई।' इस महीने की शुरुआत में भी काबुल में एक सैन्य हवाई अड्डे पर एक विस्फोट हुआ था। अफगान के आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता नफी तकूर के अनुसार,  इस घटना में कई लोग मारे गए या घायल हुए।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने एक उपकरण में विस्फोट किया, जिसमें बीस से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। एएफपी ने एक ड्राइवर जमशेद करीम के हवाले से कहा, मैंने करीब 20-25 पीड़ितों को देखा। मुझे नहीं पता कि उनमें से कितने लोग मारे गए या घायल हुए है। करीम ने कहा, वह मेरी कारक के पास से गुजरा और कुछ सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने भी निवासियों औऱ सूत्रों के हवाले मंत्रालय के पास जोरदार धमाका होने की सूचना दी है। तालिबान द्वारा संचालित विदेश मंत्रालय और आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ताओं ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed