{"_id":"6169761c0c709d716d428560","slug":"afghanistan-armed-officers-forcibly-entered-gurdwara-dashmesh-in-kabul-abused-the-sanctity-of-the-shrine-threatened-sikhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल के गुरुद्वारा दशमेश में जबरन घुसे सशस्त्र अधिकारी, धर्मस्थल की पवित्रता भंग की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: काबुल के गुरुद्वारा दशमेश में जबरन घुसे सशस्त्र अधिकारी, धर्मस्थल की पवित्रता भंग की
Fri, 15 Oct 2021 06:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:07 PM IST
सार
भारी शस्त्रों से लैस कथित अधिकारियों ने पूरे गुरुद्वार परिसर की तलाशी ली। वहां चलने वाले स्कूल में भी वह गए। निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के कारते परवान इलाके में स्थित गुरुद्वारा दशमेश में इस्लामिक अमीरात की विशेष इकाई के भारी हथियारों से लैस अधिकारी शुक्रवार को जबरन घुस गए। उन्होंने वहां मौजूद सिख समुदाय के लोगों को धमकाया और धर्मस्थल की पवित्रता को भंग किया।
विज्ञापन
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा में जबरन घुसने वाले लोग खुद को इस्लामिक अमीरात के अधिकारी बता रहे थे। चंडोक ने बताया कि भारी शस्त्रों से लैस इन कथित अधिकारियों ने पूरे गुरुद्वार परिसर की तलाशी ली। वहां चलने वाले स्कूल में भी वह गए। शुरुआत में गुरुद्वारे के निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद खालसा के घर व दफ्तर की तलाशी ली
अफगानिस्तान की इस्लामिक अमीरात सरकार की विशेष इकाई के इन कथित अधिकरियों ने पूर्व सांसद नरिंदर सिंह खालसा के पूर्ववर्ती निवास व दफ्तर की भी तलाशी ली। यह उक्त गुरुद्वारे के समीप ही स्थित है। चंडोक ने बताया कि तलाशी के वक्त गुरुद्वारे में करीब 10 सिख मौजूद थे।
विज्ञापन
सरकार शीर्ष स्तर पर उठाए मामला
चंडोक ने मांग की कि भारत सरकार इस मामले को तत्काल अफगानिस्तान के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाए और वहां रह रहे हिंदुओं व सिखों की सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट करे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को यूएन चार्टर का पालन करना चाहिए और वहां रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।