{"_id":"5fd7f4cb8ebc3e3e8205d2de","slug":"afghanistan-10-security-forces-including-border-police-commander-killed-in-taliban-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में सीमा पुलिस कमांडर सहित 10 सुरक्षाबलों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में सीमा पुलिस कमांडर सहित 10 सुरक्षाबलों की मौत
Tue, 15 Dec 2020 04:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कुंदुज/ काबुल
एजेंसी, कुंदुज/ काबुल
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के कुंदुज में रविवार रात इमाम साहिब जिले में तालिबान के हमले में एक सीमा पुलिस कमांडर सहित कम से कम 10 सुरक्षा बल के सदस्य मारे गए हैं। वहीं छह अन्य घायल हो गए है। यह जानकारी टोलो न्यूज ने प्रांतीय परिषद के सदस्य के हवाले से दी है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को अफगान रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि रविवार को कंधार प्रांत के जेरई, अरगंदाब, पंजवाई और शाह वली कोट जिलों में सुरक्षा चौकियों पर हुए हमलों में कम से कम 65 तालिबानी मारे गए हैं। हालांकि, तालिबान ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
नांगरहार में बम धमाके में चार की मौत
वहीं अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई। यह घटना पूर्वी नांगरहार प्रांत के खोगयानी जिले की है। जिले के प्रशासनिक प्रमुख ने सोमवार को बताया कि जावा गांव के कोडाखेल इलाके में कल दोपहर एक सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में चालक सहित चार नागरिकों की मौत हो गई। मारे गए सभी नागरिक पुरुष थे।
विज्ञापन
यह अफगान में बम विस्फोट का पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह पहले, दक्षिणी अफगान प्रांत कंधार में पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए एक कार बम विस्फोट में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। दक्षिणी कंधार प्रांत में एक पुलिस चौकी के पास कार बम विस्फोट हुआ था।