फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghan woman won afghan star tv show to fight taliban with music

'अफगान स्टार' टेलीविजन शो जीतने वाली पहली महिला बनीं जहरा, तालिबान से लड़ेगा उनका संगीत

Sun, 31 Mar 2019 02:32 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 31 Mar 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Afghan woman won afghan star tv show to fight taliban with music
जहरा एलहाम - फोटो : social media

अमेरिकन आइडल के अफगान संस्करण को जीते वाली पहली महिला ने कहा है कि वह अपने संगीत के जरिए तालिबान से लड़ेंगी। फिलहाल अफगानिस्तान तालिबान से जूझ रहा है, जिसने वहां आतंक फैलाया हुआ है। आए दिन अफगानिस्तान में ये आतंकी हमले कराता है। अफगानिस्तान का मानना है कि तालिबान को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है।


loader

जहरा एलहाम ने अफगान स्टार का 14वां संस्करण बीते हफ्ते ही जीता है। उनकी उम्र 20 साल के करीब है। बीते 13 साल से इस मशहूर टेलीविजन शो को पुरुष जीतते आ रहे थे। एलहाम अफगानिस्तान के हजारा अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। वह पारंपरिक लिवाज में हजारा और फारसी लोक संगीत का प्रदर्शन करती हैं। जो दर्शकों को इतना पसंद आया कि एलहाम विजेता बनीं।

शो में एलहाम के विजेता बनने के बाद से उनकी दुनियाभर में प्रशंसा की जा रही है। एलहाम ने एक निजी टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह अपनी जीत से अन्य लड़कियों को प्रेरित करेंगी। एलहाम का कहना है, "मुझे अपनेआप पर गर्व हुआ लेकिन उसी समय प्रतियोगिता जीतने वाली पहली महिला बनने पर आश्चर्य भी हुआ।"

एलहाम का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी नहीं गाता है। वह यूट्यूब पर अफगान पॉप सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अरयाना सईद की वीडियो देखकर प्रेरित हुईं। उनका कहना है कि वह एक ऐसे देश से हैं जहां सार्वजनिक स्थानों पर महिलाएं अनुपस्थित रहती हैं।

वह कहती हैं, "हां, मेरी आवाज अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए जरूरी है। अन्य लड़कियों को भी हिम्मत करनी होगी और गाना होगा, जैसे मैं अरयाना सईद का अनुकरण करती हूं। जब मैंने अरयाना सईद जैसी लड़की को देखा तो मैंने खुद को सोचा, कि अगर वो कर सकती है तो मैं भी कर सकती हूं। उसके भी दो हाथ और दो पैर हैं, जैसे मेरे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed