फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghan warlord known as Lion of Herat was captured by Taliban insurgents

अफगानिस्तान: तालिबान ने हेरात के 'शेर' इस्माइल खान को पकड़ा, जानें कौन है मिलिशिया कमांडर

Sat, 14 Aug 2021 09:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 09:50 AM IST
सार

अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो सेना की वापसी के बाद तालिबान ने लड़ाई तेज कर दी है। तालिबानी विद्रोहियों ने अफगान के कई शहरों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही कई अन्य शहरों में घेराबंदी जारी है। अब हेरात पर कब्जा जमाया है। तालिबानी विद्रोही काबुल से 50 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Afghan warlord known as Lion of Herat was captured by Taliban insurgents
इस्माइल खान, मिलिशिया कमांडर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबानी विद्रोही लगातार उत्पात मचा रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद देश के कई शहरों पर तालिबानियों का कब्जा हो चुका है। शुक्रवार को तालिबान ने अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है। साथ ही मिलिशिया प्रतिरोध का नेतृत्व करने वाले कमांडर इस्माइल खान को भी पकड़ लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस्माइल खान के साथ-साथ अफगानिस्तान के उपगृहमंत्री जनरल रहमान और कई आला पुलिस अधिकारियों को पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कौन हैं इस्माइल खान
इस्माइल खान, हेरात का सबसे प्रमुख मिलिशिया कमांडर हैं। इस्माइल खान  हेरात प्रांत के गर्वनर रह चुके हैं। वे तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे। इतना ही नहीं हेरात प्रांत के शेर कहे जाने वाले इस्माइल खान अफगानिस्तान में भारत के करीबी दोस्त थे। उन्होंने हेरात में भारत की मदद से बने सलमा बांध के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही इस्माइल खान अमेरिकी सेना के करीबी भी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम हबीब हाशिमी ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया कि "लायन ऑफ हेरात" के नाम से मशहूर मिलिशिया कमांडर इस्माइल खान को विद्रोहियों ने पकड़ लिया है। प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम हबीब हाशिमी ने बताया कि तालिबान इस बात पर सहमत हो गए कि वे आत्मसमर्पण करने वाले सरकारी अधिकारियों को कोई खतरा या नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed