{"_id":"5f5e6fac6676af444919598b","slug":"afghan-army-encountered-19-talibani-terrorists-during-peace-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति वार्ता के बीच अफगान सेना ने ढेर किए 19 तालिबान आतंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शांति वार्ता के बीच अफगान सेना ने ढेर किए 19 तालिबान आतंकी
Mon, 14 Sep 2020 12:45 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर की राजधानी दोहा में जारी शांति वार्ता के बीच अफगानिस्तान में सेना और तालिबान आतंकियों में नए सिरे से टकराव शुरू हो गया है। दो अलग अलग घटनाओं में अफगान सेना ने तालिबान के 19 आतंकियों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ख्वाजा याह्या अलावी ने बताया कि कंधार प्रांत में अफगान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए। शनिवार सुबह कंधार के मैवंद जिले में वायुसेना की इस कार्रवाई में कई आतंकी घायल भी हुए हैं। इसमें तालिबान को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वहीं, नंगरहाल प्रांत के शेरजाद जिले में सेना के साथ लड़ाई में तालिबान के 13 आतंकी मारे गए। इनमें नौ पाकिस्तानी आतंकवादी थे, जो तालिबान की तरफ से लड़ रहे थे। हालांकि, तालिबान की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन