{"_id":"5fa9bb2d8ebc3e9b8f2e6fcc","slug":"advocates-explained-to-trump-election-results-will-not-change-through-legal-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को सलाहाकारों ने समझाया, कानूनी रास्ते से अब नहीं बदलेगा चुनाव परिणाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप को सलाहाकारों ने समझाया, कानूनी रास्ते से अब नहीं बदलेगा चुनाव परिणाम
Tue, 10 Nov 2020 03:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Nov 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकारों ने उन्हें बताया है कि अगर चुनाव को लेकर वह कानूनी लड़ाई जारी रखते हैं तो उनके जीतने के आसार कम हैं। कई रिपब्लिकन इस समय बंटे हुए हैं कि कानूनी कार्रवाई पर आगे बढ़ना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
ट्रंप के निजी वकील रूडोल्फ गियुलियानी जहां कानूनी कार्रवाई पर आगे बढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं उनके सलाहकार व सचिव इसके खिलाफ हैं। वे मानते हैं कि कानूनी कार्रवाई के बावजूद चुनाव परिणाम अब नहीं बदलने वाला। इसके बावजूद ट्रंप ने रविवार शाम घोषणा की है कि जॉर्जिया में प्रतिनिधि डो कॉलिन्स फिर से होने वाली गणना की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
बुश की बाइडन को बधाई, ट्रंप को नसीहत
पूर्व राष्ट्रपति व रिपब्लिकन नेता जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बाइडन को बधाई देते हुए शनिवार रात दिए उनके भाषण को यादगार बताया। उन्हाेंने कहा कि राजनीतिक मतभेद के बावजूद वह जानते हैं कि बाइडन एक अच्छे व्यक्ति हैं। उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस को भी शुभकामनाएं देकर बुश ने उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया। वहीं, ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें फिर से मतगणना करवाने या कानूनी रास्ता अपनाने का हक है, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को विश्वास है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाए गए।
विज्ञापन