फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Action against former spymaster Hameed based on concrete evidence: Pak Army

Pakistan: 'पूर्व ISI प्रमुख हमीद के खिलाफ चल रही कार्रवाई, हमारे पास ठोस सबूत', पाकिस्तानी सेना ने की पुष्टि

Thu, 05 Sep 2024 10:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 05 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

Pakistan: इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि फैज हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने इसे हमीद को निष्पक्ष सुनवाई का वादा किया और उनके कोर्ट मार्शल को सेना की खुद की जवाबदेही का उदाहरण बताया।

विज्ञापन
Action against former spymaster Hameed based on concrete evidence: Pak Army
फैज हमीद - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

पाकिस्तान सेना ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसएआई) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उनके खिलाफ ठोस सबूत मौजूद हैं। हालांकि सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने रावलपिंडी में सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने इसे हमीद को निष्पक्ष सुनवाई का वादा किया और उनके कोर्ट मार्शल को सेना की खुद की जवाबदेही का उदाहरण बताया। 
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि सेना ने 12 अगस्त 2024 को स्पष्ट रूप से बताया था कि हमीद ने सेना अधिनियम के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इस पर विस्तृत जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से ठोस सबूतों के आधार पर की जा रही है और न्याय की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुनिश्चित की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चौधरी से जब पूछा गया कि इमरान खान की पार्टी के नेताओं ने आशंका जताई है कि पूर्व प्रधानमंत्री को सेना के हवाले किया जा सकता है या उनके खिलाफ सेना के नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उनसे पूछा गया कि सेना की कार्रवाई की संभावना पर उनकी क्या राय है, तो उन्होने कहा कि यह मामला न्यायाधीन है और आपके सवाल भी काल्पनिक हैं। लेकिन मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि सेना अधिनियम के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जाता हैऔर इसके लिए सबूत भी होते हैं, तो कानून अपनी प्रक्रिया का पालन करता है। फैज को इमरान खान का करीबी माना जाता है और उनके प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान वह आईएसआई के प्रमुख थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed