{"_id":"601c51c68ebc3e4c4e63e03e","slug":"accused-on-nawaz-sharif-party-accepted-fund-money-from-terrorist-osama-bin-laden-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नवाज शरीफ पर आरोप, पार्टी ने आतंकी ओसामा से फंड लेने की बात स्वीकार की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: नवाज शरीफ पर आरोप, पार्टी ने आतंकी ओसामा से फंड लेने की बात स्वीकार की
Fri, 05 Feb 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान और नवाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान में रेलवे के लिए संसदीय सचिव फारुख हबीब ने कहा कि नवाज शरीफ की पार्टी ने पाक चुनाव आयोग की जांच समिति के सामने इस बात पर स्वीकृति की मुहर लगाई कि उसने ओसामा बिन लादेन से अपनी पार्टी के लिए फंड लिया था। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमलावर हो रहे विपक्ष को चुनौती देने के मकसद से इमरान खान की पार्टी ने यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विपक्षी एकता को चुनौती देने के लिए हमलावर हुई इमरान की पार्टी
हबीब ने कहा कि शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो की मां बेनजीर की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) पार्टी अपने धनदाताओं का विवरण देने में असफल है। उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल पर भी आरोप लगाया और कहा कि इसके चीफ मौलाना फजलुर रहमान ने लीबिया और इराक से धन लिया।
विज्ञापन
बता दें कि पीएमएल-एन और पीपीपी के खिलाफ विदेशी फंड मामले में जांच समिति की सुनवाई के बाद फारुख हबीब ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ओसामा बिन लादेन से फंड लेकर बेनजीर भुट्टो की सरकार गिराई और पाकिस्तान में विदेशी चंदा लेने की नींव रखी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत आबिदा हुसैन ने यह खुलासा किया था कि लादेन ने धन देकर नवाज शरीफ की मदद की थी।
विज्ञापन