फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   according to us survey report ravi in pakistan is most polluted river in world

यूएस सर्वे रिपोर्ट: रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी, ये नदियां सफाई के मामले में नंबर एक

Wed, 16 Feb 2022 11:01 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

यूएस की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की रावी नदी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है। वहीं आइसलैंड, नॉर्वे और अमेजन जंगल की नदियां सबसे साफ बताई गई हैं।

विज्ञापन
according to us survey report ravi in pakistan is most polluted river in world
रावी नदी पाकिस्तान - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की रावी नदी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी है। इसके बाद बोलीविया और इथियोपिया की नदियां शामिल हैं। इस संबंध में अमेरिका की एक शोध एकेडमी ने चेतावनी दी है कि इन नदियों के आसपास की आबादी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की यॉर्क यूनिवर्सिटी ने अपने अध्ययन में सभी महाद्वीपों के 104 देशों की 258 नदियों के 1052 नमूनों की जांच की। ताकि इन नदियों में  पैरासिटामोल, निकोटीन, कैफीन और मिर्गी और मधुमेह की दवाओं का कितना अंश है, इस बात  का पता लगाया जा सके। अध्ययन में पता चला कि रावी नदी के नमूनों में दवाओं का अंश सबसे ज्यादा है और मानव जीवन के लिए बहुत खतरनाक है। 
विज्ञापन


लाहौर की रावी नदी में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा देखा गया है। इसके बाद बोलीविया में ला पाज नदी और इथियोपिया की अदीस अबाबा शहर की नदी में प्रदूषण की मात्रा सबसे ज्यादा थी। एक रिपोर्ट के अनुसार इन नदियों में पैरासिटामोल, निकोटीन, कैफीन और मिर्गी और मधुमेह की दवाओं का अंश सबसे ज्यादा था। वहीं, आइसलैंड, नॉर्वे और अमेजन जंगल की नदियां सबसे साफ बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए पर्यावरणविद् अफिया सलाम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीमा पार करते ही रावी नदी नाले में तब्दील हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दूषित पानी और औद्योगिक कचरे ने निपटने के लिए कानून तो बना है, लेकिन इसपर अमल नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed