फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to study, 50 million google searches in US after me too movement

यहां मीटू अभियान के बाद 5 करोड़ लोगों ने यौन शोषण पर किया गूगल सर्च : अध्ययन

Mon, 24 Dec 2018 10:04 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 24 Dec 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
According to study, 50 million google searches in US after me too movement
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है अमेरिका में मीटू अभियान के बाद से करीब पांच करोड़ लोगों ने गूगल पर यौन शोषण के बार में सर्च किया है। कहा जा रहा है कि महज अक्तूबर 2017 से जून 2018 के बीच में ही ये सर्च किए गए हैं। गूगल पर यौन शोषण को लेकर जो सर्च किए गए उनमें पूछा गया है कि किस प्रकार इसके खिलाफ शिकायत की जाए और कैसे इस तरह के व्यवहार पर रोकथाम लगाई जाए। 


loader

अध्ययन में हैरान करने वाली बात तो ये है कि यौन शोषण को लेकर होने वाले गूगल सर्च में इस समय अवधि (अक्तूबर 2017 से जून 2018 ) के दौरान 86 फीसदी की वृद्धि हुई है। जो कि नया रिकॉर्ड है। इसमें कहा गया है कि फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर यौन शोषण के आरोप के बाद जब मीटू अभियान की शुरुआत हुई, उसके बाद महज 8 महीने में ही ऐसे 4 से 5.4 करोड़ सर्च किए गए।

अध्ययनकर्ताओं ने यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न जागरूकता को लेकर किए गए गूगल सर्च पर अध्ययन किया। जिसमें उन्होंने जनवरी 2010 से जून 2018 के बीच के आंकड़े देखे। ये अध्ययन जामा इंटरनेश्नल मेडिसिन के जनरल में पब्लिश किया गया है।

जब अमेरिकी अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने अभियान को समर्थन देने का आग्रह किया तो #MeToo को करीब तीन लाख बार रीट्वीट किया गया। वहीं हमारे भारत में इस अभियान की शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed