{"_id":"5d4d5f568ebc3e6d142601c1","slug":"according-to-donald-trump-india-is-prominent-among-illegal-drug-producing-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अवैध मादक ड्रग उत्पादक देशों में है प्रमुख : डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत अवैध मादक ड्रग उत्पादक देशों में है प्रमुख : डोनाल्ड ट्रंप
Fri, 09 Aug 2019 05:41 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 20 प्रमुख मादक द्रव्य पारगमन या अवैध मादक द्रव्य उत्पादक देशों में शामिल किया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को भेजे एक परिपत्र में ट्रंप ने कहा कि इस सूची में किसी देश की मौजूदगी अनिवार्य रूप से उस देश की सरकार के मादक द्रव्य रोधी प्रयासों या अमेरिका के साथ सहयोग के स्तर को प्रदर्शित नहीं करती।
विज्ञापन
इस सूची में अफगानिस्तान, बहामाज, बेलीज, बोलीविया, बर्मा, कोलंबिया, कोस्टारिका, डोमेनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, भारत, जमैका, लाओस, मेक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने अमेरिका में अवैध मादक द्रव्यों के खतरे से निपटने के लिये अभूतपूर्व संसाधन लगाए हैं जिनमें सीमाओं को मजबूत बनाना और अवैध ड्रग के इस्तेमाल को रोकना शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम इस बड़े काम को अंजाम देने में लगातार प्रगति कर रहे हैं लेकिन अब भी काफी कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं से पार उन देशों में भी प्रयास किये जाने की जरूरत है जहां से खतरनाक अवैध मादक द्रव्यों का उत्पादन होता है। अमेरिका में नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टेटिस्टिक्स के आकलन के मुताबिक 2018 में देश में अत्यधिक मात्रा में ड्रग लेने के चलते 68,557 लोगों की जान गई।
विज्ञापन