फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to Disaster agency 20 people Killed in Indonesia earthquake

इंडोनेशिया में आए भूकंप में लगभग 20 लोगों की मरने की आशंका

Thu, 26 Sep 2019 06:32 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Sep 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
According to Disaster agency 20 people Killed in Indonesia earthquake
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया के सुदूर मालुकु द्वीप में गुरुवार को 6.5 तीव्रता के आए भूकंप में एक नवजात सहित 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। भूकंप से कई मकान ध्वस्त हो गए और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई। यहां तक कि एक व्यक्ति की इसमें दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


भूकंप से भयभीत लोग गिरती इमारतों के बीच दौड़ते नजर आए। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण प्रवक्ता अगुस विबोवो ने मृतकों की संख्या बताते हुए कहा कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं और दो हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि कुछ पीड़ितों की मौत मलबे में दबने से हुई जबकि एक व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आ गया। करीब चार लाख आबादी वाले एम्बोन शहर के निवासी घायल नागरिकों की मदद कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ध्वस्त मकान और मलबा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया के मौसम, जलवायु और भू भौतिकी एजेंसी में भूकंप एवं सुनामी इकाई के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने कहा कि भूकंप का असर एम्बोन शहर और आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया। कई लोग कंपन के साथ उठे, ऐसा महसूस हो रहा था जैसे ट्रक बगल से गुजर रहा हो।


अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र मालुकु प्रांत के एम्बोन से 37 किलोमीटर पूर्वोत्तर में जमीन से 29 किलोमीटर नीचे था। इलाके में भूकंप के बद भी करीब दो दर्जन झटके महसूस किए गए। इनमें से एक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। मालूम हो कि अगस्त में भी जावा द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed