फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to americi tv Khashogi was killed under saudi prince supervision

सऊदी प्रिंस ने कहा कि खशोगी की हत्या उनकी निगरानी में हुई: अमेरिकी टीवी

Thu, 26 Sep 2019 07:33 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Sep 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
According to americi tv Khashogi was killed under saudi prince supervision
सऊदी प्रिंस (फाइल फोटो)
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने अंतत: पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। उन्होंने घटना के कुछ महीनों बाद एक अमेरिकी टीवी चैनल से कहा कि यह मेरी निगरानी में हुआ। लेकिन उन्होंने इसकी पहले से जानकारी होने से इनकार किया। अगले हफ्ते प्रसारित होने वाली एक नई पीबीएस डॉक्यूमेंट्री के अनुसार शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने दिसंबर 2018 में एक पत्रकार से कहा था, यह मेरी निगरानी में हुआ।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को हुई हत्या के बाद सलमान ने कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि यह मेरी निगरानी में हुआ। अमेरिका में रह रहे पत्रकार और लेखक की हत्या के बाद प्रिंस पर काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव था।
विज्ञापन


खशोगी का शव कभी नहीं मिला। दिसंबर 2018 में रियाद में हुई बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया था कि उन्हें हत्या की जानकारी क्यों नहीं थी। इसके जवाब में सलमान ने कहा कि हमारे यहां दो करोड़ लोग हैं और 30 लाख सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस बात पर जोर दिया गया कि हत्या को अंजाम देने के लिए एक टीम इस्तांबुल में शाही विमानों में से एक को कैसे ले जा सकती है, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास अधिकारी हैं, कार्य पालन के लिए मंत्री हैं और उनके पास ऐसा करने का अधिकार है। रियाद लगातार खगोशी की हत्या में प्रिंस मोहम्मद के हाथ से इंकार करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed