फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abu Dhabi : Sushma Swaraj inaugurated Gandhi-Zayed Digital museum

सुषमा स्वराज ने किया गांधी-जायद संग्रहालय का उद्घाटन, अपनी मुद्राओं में व्यापार करेंगे भारत-यूएई

Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Abu Dhabi : Sushma Swaraj inaugurated Gandhi-Zayed Digital museum
गांधी-जायद संग्रहालय का उद्घाटन करतीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद ने मंगलवार को अबूधाबी में गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस म्यूजियम में महात्मा गांधी और मॉडर्न यूएई के संस्थापक शेख जायद के जीवन, कार्यों और दर्शन की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। शांति, सहिष्णुता और स्थायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व शेख जायद के जन्म के शताब्दी समारोह के तहत इस म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि विदेश मंत्री इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। बता दें कि सुषमा स्वराज दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को यूएई पहुंची थीं।
विज्ञापन


उन्होंने आर्थिक और तकनीकी सहयोग के लिए भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक के 12वें सत्र की अब्दुल्ला बिन जायद के साथ सह-अध्यक्षता की। यहां वह अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगी और दूसरे दिन वहां रह रहे भारतीय समुदाय से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर नहीं अब अपनी मुद्राओं में आपसी व्यापार करेंगे भारत-यूएई, बैठक में समझौता

भारत और यूएई ने मंगलवार को दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए, इनमें से एक समझौते में दोनों देशों ने सहमति बनाई है कि वे आपसी व्यापार में डॉलर के बजाय एक-दूसरे की मुद्रा में ही भुगतान कर पाएंगे। करेंसी स्वैप (अपनी मुद्राओं की अदला-बदली) को लेकर हुए इस समझौते से भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कच्चा तेल कम दामों में खरीदने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इन समझौतों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के बीच व्यापार, सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई लंबी चर्चा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। स्वराज सोमवार को यहां पहुंची थीं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट से बताया कि यूएई-भारत ज्वाइंट कमीशन मीटिंग (जेसीएम) के दौरान व्यापक सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दोनों मंत्रियों के बीच ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, रक्षा व राजनयिक और कई अन्य विषयों पर लंबी चर्चा हुई। यह दोनों देशों के बीच आर्थिक व तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए जेसीएम की 12वीं बैठक थी।

रवीश कुमार ने आगे ट्वीट किया, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के यूएई दौरे में बहुउद्देशीय सहयोग को दिशा देने के लिए संस्थागत तंत्र बनाने को लेकर दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें से एक समझौता दोनों देशों के बीच करेंसी स्वैप को लेकर है और दूसरे के तहत दोनों देशों के बीच अफ्रीका में विकास परियोजनाओं में सहयोग के लिए एमओयू किया गया है। 

बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा ने अबू धाबी में महात्मा गांधी की 150वे जन्म वर्ष और आधुनिक यूएई के संस्थापक शेख जायद की जन्म शताब्दी के समारोह को समर्पित गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का भी उद्घाटन किया।

क्या होता है करेंसी स्वैप

यह ऐसा समझौता होता है, जो दोनों देशों को अपनी करेंसी में आयात व निर्यात के लिए पूर्व निर्धारित एक्सचेंज रेट पर भुगतान करने की छूट देता है। इसमें भुगतान के लिए डॉलर जैसी किसी तीसरी बेंचमार्क करेंसी को शामिल नहीं करना पड़ता।

इसलिए भारत को लाभ
50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है फिलहाल दोनों देशों के बीच
05 शीर्ष देशों में आते हैं दोनों एक-दूसरे के लिए व्यापारिक लिहाज से
06 नंबर पर है यूएई तेल निर्यात करने वाले देशों में भारत के लिए
33 लाख भारतीय यूएई में रहकर कर रहे हैं नौकरी व व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed