फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abu Dhabi lifts fresh covid19 testing requirement for passengers from within uae

राहत: अबू धाबी जाने वालों के लिए कोविड-19 टेस्ट अब अनिवार्य नहीं, दुबई में पहले से है छूट

Sun, 19 Sep 2021 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Sep 2021 01:30 AM IST
सार

अभी तक यूएई की राजधानी में अमीरात के अन्य हिस्सों से प्रवेश के लिए पीसीआर टेस्ट का निगेटिव होना अनिवार्य था। इस महीने की शुरुआत में अबू धाबी ने विदेशों से आने वाले ऐसे लोगों को क्वारंटीन करने की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, जिनका कोविड-19 टीकाकरण हो चुका था।

विज्ञापन
Abu Dhabi lifts fresh covid19 testing requirement for passengers from within uae
अबू धाबी ने यूएई के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए हटाया यात्रा प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अबू धाबी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अबू धाबी ने शनिवार को यह घोषणा की। इसमें कहा गया कि संयुक्त अरब अमीरात के छह अन्य अमीरात से आने वाले लोग रविवार से बिना जांच के भी राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी वाम के मुताबिक, अभी तक यूएई की राजधानी में अमीरात के अन्य हिस्सों से प्रवेश के लिए पीसीआर टेस्ट का निगेटिव होना अनिवार्य था। इस महीने की शुरुआत में अबू धाबी ने विदेशों से आने वाले ऐसे लोगों को क्वारंटीन करने की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, जिनका कोविड-19 टीकाकरण हो चुका था।
विज्ञापन

 

बता दें कि 7 अमीरात को मिलाकर संयुक्त अरब अमीरात देश का गठन किया गया था। अबू धाबी की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर टिकी है। अबू धाबी ने कोरोना महामारी के चलते महीनों तक यात्रा को बैन कर दिया था। वहीं उसके पड़ोसी दुबई ने तेजी से पर्यटकों को अपने यहां आने अनुमति दी थी। हालांकि अभी भी अबू धाबी ने कुछ सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत को अनिवार्य किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अबू धाबी ने यह फैसला पॉजिटिविटी रेट के घटकर 0.2 फीसदी पर आने के बाद किया है। इसका मतलब है कि वहां अब 100 लोगों के कोरोना टेस्ट कराने पर सिर्फ 0.2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। अबू धाबी के यात्रा बैन का सबसे ज्यादा असर काम के लिए रोजाना अबूधाबी से दुबई आने-जाने वाले लोगों पर हुआ था। अबू धाबी और दुबई में भारतीय समुदाय भी बड़ी संख्या में रहता है। 


इसके अलावा अबू धाबी ने होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों के लिए कलाई में बांधने वाले स्मार्टबैंड को भी पहनने की जरूरत खत्म कर दी गई है। इस स्मार्टबैंड के जरिए अबू धाबी का प्रशासन यह नजर रखता है कि कोई शख्स क्वारंटीन नियमों का पालन कर रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed