फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abu Bakr al Baghdadi has been killed many times by us army in syria isis chief

अबतक कई बार मारा जा चुका है बगदादी, जानिए इस बार अमेरिकी दावे में कितना है दम

Mon, 28 Oct 2019 10:11 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, दमिश्क Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Abu Bakr al Baghdadi has been killed many times by us army in syria isis chief
बगदादी - फोटो : ANI

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के अनुसार इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल बगदादी यूएस स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज की कार्रवाई में मारा गया है। कभी ब्रिटिश पत्रकार का गला काटने का वीडियो जारी कर दुनिया भर में खौफ कायम करने वाला बगदादी दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन आईएसआईएस का संस्थापक और सरगना था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज से डर कर वह आगे से बंद एक सुरंग में भागने लगा। वह अपने आखिरी समय में खूब रो रहा था, चीख-पुकार कर रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया कि बगदादी के पीछे अमेरिकी सेना के कुत्ते दौड़ रहे थे। जिस शख्स ने दूसरों को डराने-धमकाने की इतनी कोशिश की, उसने अपने अंतिम क्षणों को पूरी तरह से डरा हुआ था। उसे अमेरिकी फौज का खौफ सता रहा था।

विस्फोटकों से भरा जैकेट पहनकर खुद को उड़ाया

जब अमेरिकी सेना के कुत्ते बगदादी के बहुत नजदीक पहुंच गए तब उसने विस्फोटकों से भरा जैकेट पहनकर खुद को उड़ा लिया। इस घमाके के दौरान सुरंग धंस गई और बगदादी अपने तीन बच्चों के साथ मारा गया। इसके बाद मलबों से बगदादी का शरीर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

इस दौरान 11 बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। अमेरिकी सेना ने उसके मृत शरीर को मलबे से निकालकर डीएनए टेस्ट किया, तब इसकी पुष्टि हो सकी कि बगदादी वास्तव में मारा गया है।
 

पहली मौत: छह सितंबर 2014

Abu Bakr al Baghdadi has been killed many times by us army in syria isis chief
us army

बगदादी के मौत की पहली खबर छह सितंबर 2014 को जारी हुई थी। कहा गया था कि गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

इससे कुछ समय पहले ही आईएसआईएस ने ब्रिटिश पत्रकार का गला काटने के वीडियो को जारी किया था। लेकिन, 13 नवंबर 2014 को बगदादी का एक ऑडियो संदेश जारी हुआ जिसने उसकी मौत को लेकर किए जा रहे दावों को झूठा साबित कर दिया।

दूसरी मौत: 27 अप्रैल 2015

बगदादी के दूसरी बार मरने की खबर खबर सीरिया के गोलन हाइट्स इलाके से आई। यह वही गोलन हाइट्स है जिसको लेकर सीरिया और इस्राइल में हमेशा से तनातनी चलती रहती है। इस बार ईरान के सरकारी रेडियो ने दावा किया था कि गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले में बगदादी घायल हो गया।

जिसके बाद 27 अप्रैल को सीरिया के गोलन हाइट्स इलाके में स्थित एक अस्पताल में बगदादी ने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं। पड़ोसी देश इराकी की न्यूज एजेंसी अलगाद प्रेस और अल-युम अल-तामेन ने बगदादी के मौत की पुष्टि की थी। लेकिन, जुलाई 2015 में बगदादी को फिर देखा गया।

तीसरी मौत: 12 अक्टूबर 2015

Abu Bakr al Baghdadi has been killed many times by us army in syria isis chief
यूएस आर्मी - फोटो : US Department of Defense

इस बार यह कहा गया कि इराक-सीरिया सीमा के समीप अपने लड़ाकों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश कर रहा बगदादी अमेरिकी फौज के भीषण हमले में अपने तीन साथियों के साथ मारा गया। लेकिन नवंबर अंत में बगदादी ने खुद संदेश जारी कर इसका खंडन किया।

चौथी मौत: नौ जून 2016

नौ जून 2016 को दावा किया गया कि सीरिया के रक्का शहर जाने की कोशिश के दौरान अमेरिकी फौज ने बगदादी को मार गिराया। कहा गया कि अमेरिकी फौज ने कारों के काफिले में छिपकर रक्का जाने की कोशिश कर रहे आईएसआईएस सरगना को हवाई हमले में मार दिया है। लेकिन, बाद में पता चला कि बगदादी उस काफिले में शामिल ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed