फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abortion cases rise in America 1 in 5 pregnancies terminated in 2020

अमेरिका : हर पांच में से एक गर्भवती ने कराया गर्भपात, 1973 के शीर्ष फैसले को पलटने की तैयारी के बीच बढ़ रहे मामले

Thu, 16 Jun 2022 04:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jun 2022 04:38 AM IST
सार

‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ के अनुसार, 2020 में सामने आए मामलों में से 54 प्रतिशत महिलाओं ने गर्भपात के लिए दवाओं का सहारा लिया।

विज्ञापन
Abortion cases rise in America 1 in 5 pregnancies terminated in 2020
अमेरिकी गर्भपात कानून। - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका में गर्भपात कराने के मामले बढ़ गए हैं। अधिकृत आंकड़ों के मुताबिक, लंबे समय तक मामले कम रहने के बाद देश में गर्भपात की संख्या 2017 की तुलना में 2020 में बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में हर पांच गर्भवती महिलाओं में से एक ने गर्भपात कराया। यह आंकड़े ऐसे समय में बढ़ रहे हैं, जब शीर्ष अदालत 1973 के फैसले को पलटने की तैयारी में है।

विज्ञापन


गर्भपात अधिकारों का समर्थन करने वाले एक शोध समूह ‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में अमेरिका में 9,30,000 से अधिक गर्भपात के मामले सामने आए जबकि यह आंकड़ा 2017 में करीब 8,62,000 था । वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर गर्भपात के आंकड़े 1973 के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद से सबसे कम थे। न्यायालय ने 1973 के अपने फैसले में देशभर में गर्भपात की प्रक्रिया को वैध बना दिया था। अब इसे पलटने की तैयारी है।
विज्ञापन


54 फीसदी ने गर्भपात के लिए दवाएं लीं 
‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ के अनुसार, 2020 में सामने आए मामलों में से 54 प्रतिशत महिलाओं ने गर्भपात के लिए दवाओं का सहारा लिया। हालांकि, कोविड-19 के कारण कुछ अमेरिकी राज्यों में गर्भपात के मामलों में कमी भी आई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 2020 में कम महिलाएं गर्भवती हुईं और जो हुईं उनमें से बड़ी संख्या में महिलाओं ने गर्भपात करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति 1,000 महिलाओं के आंकड़े
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2020 में गर्भपात की दर 15 से 44 आयु वर्ग में प्रति 1,000 महिलाओं पर 14.4 रही, जो 2017 में प्रति 1,000 महिलाओं पर 13.5 थी। पश्चिमी अमेरिका में गर्भपात में 12 प्रतिशत, मिडवेस्ट में 10 प्रतिशत, दक्षिण में आठ प्रतिशत और पूर्वोत्तर में प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed