{"_id":"5df179cd8ebc3e881d0f8ad8","slug":"abhinandan-varthaman-and-sara-ali-khan-among-most-searched-personalities-on-google-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए गए विंग कमांडर अभिनंदन और सारा अली खान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए गए विंग कमांडर अभिनंदन और सारा अली खान
Thu, 12 Dec 2019 12:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
विंग कमांड अभिनंदन और सारा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप-10 लोगों में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का नाम भी है। यह जानकारी टेक दिग्गज गूगल ने दी है।
विज्ञापन
'गूगल ट्रेंड्स सर्च इन इयर 2019' की सूची में भारत का रियलिटी टीवी सीरीज बिग बॉस सीजन-13 दूसरा सबसे ट्रेंडिंग सर्च रहा जबकि टीवी शो मोटू पतलू इस सूची में आठवें स्थान पर रहा। यह सूची उन खोजे गए शब्दों के आधार पर तैयार की गई है जो पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा सर्च किए गए।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान गूगल की इस सूची में छठे स्थान पर रहीं। सारा को उनकी फिल्मों और अनोखे फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। सारा 1995 में बनी कॉमेडी फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में और इम्तियाज अली की एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। सारा की पहली फिल्म केदारनाथ थी, इसके बाद वह सिंबा में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
वहीं, विंग कमांडर अभिनंदन इस सूची में नौवें स्थान पर रहे। अभिनंदन इस साल फरवरी में चर्चा में आए थे जब उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था और इसी में उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। उन्हें पाक सेना ने हिरासत में ले लिया था।