बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान की हत्या के दोषी अब्दुल माजिद को आधी रात में फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 1975 में की गई हत्या के दोषियों में से एक अब्दुल माजिद को ढाका सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई। जेलर महबूबुल आलम के मुताबिक पूर्व सैन्य अधिकारी माजिद को रविवार सुबह 12:01 बजे फांसी दी गई।
Bangladesh executes Abdul Majed at a central jail in Dhaka on Saturday midnight for his involvement in the assassination of the country’s independence leader Sheikh Mujibur Rahman in 1975, reports news agency AP pic.twitter.com/qnXOeKD6YI
— ANI (@ANI) April 11, 2020विज्ञापन
माजिद के पार्थिव शरीर को आज दफन किया जाएगा, इससे पहले शुक्रवार को, परिवार के चार सदस्यों, जिनमें दोषी की पत्नी शामिल नहीं थी, जेल में उनसे मुलाकात की।
राष्ट्रपति अब्दुल हमीद द्वारा बुधवार को दया याचिका ठुकराए जाने के बाद माजिद की मौत की सजा को चार दिनों के भीतर ही अंजाम दे दिया गया। 20 साल से छुपे हुए माजिद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। शेख मुजीबुर की हत्या के पांच साजिशकर्ता अभी भी छुपे हुए हैं।