हॉलीवुड स्टार को युवक ने पीछे से लात मारी, अरनॉल्ड ने पूछा- रोकना था या उसको पीटना था?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में हॉलीवुड स्टार अरनॉल्ड श्वार्जनेगर को एक युवक द्वारा पीछे से लात मारने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त की है जब अरनॉल्ड अफ्रीका में अपने एक स्पोर्ट्स इवेंट के प्रचार में जुटे हुए थे।
अरनॉल्ड अपने फैंस के साथ बात कर रहे थे कि तभी अचानक एक युवक ने पीछे से कूदकर उन्हें लात मार दी। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावर को पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अरनॉल्ड ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और लोगों से मजाकिया अंदाज में पूछा, मुझे तो लगा जैसे पीछे से भीड़ ने मुझे झटका दिया। वीडियो देखने के बाद पता चला कि किसी ने मुझे लात मारी है। बताइए, मुझे क्या करना था? रोकना था या उसको पीटना था?'
हालांकि शख्स द्वारा किए गए हमले का अर्नोल्ड पर कोई असर नहीं हुआ। हमले के तुरंत बाद वो दोबारा फैन्स से बातचीत करने लगे। बता दें कि ट्विटर पर उन्हें 4 मिलियन लोग फोलो कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार इस शख्स ने हॉलीवुड स्टार पर हमला क्यों किया।
And if you have to share the video (I get it), pick a blurry one without whatever he was yelling so he doesn’t get the spotlight.
— Arnold (@Schwarzenegger) May 18, 2019
By the way... block or charge? pic.twitter.com/TEmFRCZPEA