{"_id":"607ca84e8ebc3e5908695c24","slug":"a-trade-mill-kills-one-child-and-23-injured-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: घर पर लगी ट्रेड मिल ने ली एक बच्चे की जान, 23 को किया घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: घर पर लगी ट्रेड मिल ने ली एक बच्चे की जान, 23 को किया घायल
Mon, 19 Apr 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 03:14 AM IST
सार
- आयोग के अनुसार इस मशीन के पिछले रोलर में खामी की वजह से बच्चे इसमें खिंच कर अंदर फंस जा रहे हैं, उनकी हड्डियां टूट रही हैं
विज्ञापन
ट्रेडमिल मशीन- सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरों में सामान्य रूप से मिलने लगी ट्रेड मिल कितनी खतरनाक हो सकती हैं, यह अमेरिका में देखने को मिला जब इसमें फंस कर एक बच्चे की मौत हो गई। यह ऐसा इकलौता मामला नहीं है, 39 मामले आ चुके हैं, जिनमें बच्चे जख्मी हुए। मौत के बाद जागे अमेरिका के उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग ने पेलॉटन नामक कंपनी की बनाई इन ट्रेड मिल का उपयोग बंद करने के लिए लोगों से कहा है।
विज्ञापन
अब तक 39 मामले सामने आए जिनमें मशीन ने बच्चों को भीतर फंसा कर उनकी हड्डियां तोड़ दीं
आयोग के अनुसार इस मशीन के पिछले रोलर में खामी की वजह से बच्चे इसमें खिंच कर अंदर फंस जा रहे हैं, उनकी हड्डियां टूट रही हैं, यहां तक की एक बच्चे की मौत तक हो चुकी है। ऐसे 39 मामले सामने आए हैं, जिनमें 23 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ मामलों में इसने व्यायाम के काम आने वाली बॉल और एक मामले में तो पालतू कुत्ते को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
वीडियो पोस्ट कर बताया कैसे खतरनाक है ट्रेड मिल
आयोग ने इसे लेकर यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें दिखाया कि किस तरह पेलॉटन कंपनी की ट्रेड मिल ने इस पर दौड़ रहे बच्चे को भीतर खींच कर फंसा लिया। यह कंपनी न्यूयॉर्क बेस्ड हैं।
विज्ञापन
कंपनी की सीना जोरी, लॉक करके बच्चों से दूर रखें मिल
कंपनी ने बयान दिया कि आयोग का दावा गलत व भ्रामक है। उसकी ट्रेड मिल का उपयोग रोकने की जरूरत नहीं थी। इन्हें हर समय बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना होता है। उपयोग में न हों तो इन्हें लॉक करके रखें। इस कंपनी ने तीन साल पहले ट्रेड मिल बनाना शुरू किया था, जिन्हें चार हजार डॉलर यानी करीब तीन लाख रुपये में बेचती है।
महामारी में लोगों ने भारी संख्या में व्यायाम के उपकरण खरीदे। इस कंपनी ने 2020 की आखिरी तिमाही में करीब 7.30 हजार करोड़ रुपये का सामान बेचा। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।
आयोग ने कहा, माता-पिता के सामने हो रहे हादसे
कंपनी का बयान नकारते हुए आयोग ने कहा कि जिस घटना में बच्चे की मौत हुई, उसके माता-पिता वहीं मौजूद थे। वे ही ट्रेड मिल उपयोग कर रहे थे। यह दर्शाता है कि मशीन कितनी आसानी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रही हैं।
महामारी की वजह से घर-घर पहुंच रहे व्यायाम के उपकरण
कुछ वर्ष पहले तक केवल कुछ रईसों या जिम में नजर आने वाली ट्रेड मिल कोरोना महामारी के बाद भारत में भी घर-घर में उपयोग होने लगी हैं। बाहर संक्रमण से बचने के लिए लोग घर में रहकर व्यायाम करना पसंद करने लगे हैं। दौड़ने के लिए यह उपकरण सबसे अच्छा साधन बनता जा रहा है। इनकी कीमतें भी हाल में कम हुई हैं।