{"_id":"5dd48dd08ebc3e5497073c52","slug":"a-smoker-donated-his-lungs-but-doctors-denied-to-transplant-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : धूम्रपान करने वाले ने दान किए फेफड़े, डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : धूम्रपान करने वाले ने दान किए फेफड़े, डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट से किया इनकार
Wed, 20 Nov 2019 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर डर के मारे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक धूम्रपान करने वाले के फेफड़े दिखाए गए हैं और उसमें नजर आ रहे फेफड़े एक धूम्रपान करने वाले ने दान किए हैं।
विज्ञापन
जिस शख्स के यह फेफड़े हैं वो 52 वर्ष का था और 30 वर्षों से धूम्रपान कर रहा था। उसकी हाल ही में मौत हो गई और उसके फेफड़े दान कर दिए गए। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो चीन के वुक्सी पीपल्स अस्पताल का है जहां के ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर्स ने यह वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने डोनेट किए गए मृतक शख्स के फेफड़ों को किसी दूसरे शख्स के शरीर में लगाने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वो लगातार धूम्रपान से इतनी बुरी तरह खराब हो गए थे कि दूसरे शख्स को नई बीमारियां दे सकते हैं।
विज्ञापन